home page

गांव की शादी में आई अफ़्रीकन महिला ने लाल साड़ी में लूट ली पूरी महफ़िल, डांस देख गांव वालों को भी नही हुआ याकिन

शादी में अगर कोई मेहमान आ जाता है तो उसकी बेहद ही आव-भगत होती है और खाने-पीने से लेकर रहने तक की व्यवस्था की जाती है. अगर आपकी शादी में कोई विदेश से आ जाए तो उनका तो और भी ज्यादा खास ख्याल रखा जाता है। 
 | 
African woman dance
   

शादी में अगर कोई मेहमान आ जाता है तो उसकी बेहद ही आव-भगत होती है और खाने-पीने से लेकर रहने तक की व्यवस्था की जाती है. अगर आपकी शादी में कोई विदेश से आ जाए तो उनका तो और भी ज्यादा खास ख्याल रखा जाता है, क्योंकि वह हमारे देश की परंपराओं से पहले से अवगत नहीं होते और वह हमारी संस्कृति से पहली बार रूबरू हो रहे होते हैं.

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

अब तक उन्होंने सिर्फ भारतीय संस्कृति के बारे में सुना ही होता है, लेकिन यह देखने के बाद वह सभी और भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. हालांकि, भारत और नेपाल की संस्कृति मिलती-जुलती है. कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एक वीडियो में देखने को मिला.

अफ्रीकन महिला ने शादी में किया धांसू अंदाज में डांस

जैसा कि आप सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक अफ्रीकन महिला किसी हिंदू रीति-रिवाज में होने वाली शादी में हिस्सा लेती है. दिन के समय में कई औरतें एक घर के बाहर बैठकर किसी लोकगीत पर डांस कर रही होती हैं. तभी अफ्रीकन महिला वहां पर आ पहुंचती है और फिर डांस करने लगती है.

ये भी पढिए :- ज़िंदगी में इन कामों को बना लेंगे अपनी आदत तो कोई नही रोक पाएगा कामयाब होने से, दूसरी बात को भूलकर भी मत करना इग्नोर

उसे डांस करते हुए देख सामने मौजूद महिला और भी ज्यादा उत्सुक हो जाती है. दोनों के बीच बेहद ही शानदार जुगलबंदी बन जाती है और फिर गाने के साथ-साथ अलग-अलग तरीके से ठुमके लगाने लगती हैं. दोनों को ही बेहद अनोखे तरीके से डांस करते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो देखकर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अफ्रीकन द्वारा किए गए डांस की काफी सराहना की जा रही है. इतना ही नहीं, शादी में आई अफ्रीकन महिला ने लाल रंग की शादी पहन रखी है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत दिख रही है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को Everything About Nepal नाम के पेज पर शेयर किया गया है.

ये भी पढिए :- जाने हमें सोने के बाद ही क्यों आते है सपना, कारण भी ऐसा जिसपर नही होगा आपको विश्वास

इस वीडियो को अब तक करीब 40 हजार लोगों ने लाइक किया है. वीडियो को देखने के बाद सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, "बेहद ही सुंदर और साफ दिल की लड़की." एक अन्य यूजर ने लिखा, "अफ्रीकन जानते हैं कि कैसे डांस करना चाहिए." एक तीसरे यूजर ने लिखा, "इस महिला की मैं बेहद ही सम्मान करता हूं. संस्कृति के साथ घुल-मिल गई."