home page

शाहिद कपूर के हिट गाने पर दूल्हा और दुल्हन ने की धांसु एंट्री, लोगों ने बोली ऐसी बातें की आपकी भी नही रुकेगी हंसी

आप शाहिद कपूर की विवाह मूवी तो आपको याद ही होगी। ये मूवी जो एक फैमिली ड्रामा लेकर आई थी। दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और इसके गाने सबकी जुबान पर थे। फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी ने....
 | 
Wedding entry viral video
   

आप शाहिद कपूर की विवाह मूवी तो आपको याद ही होगी। ये मूवी जो एक फैमिली ड्रामा लेकर आई थी। दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और इसके गाने सबकी जुबान पर थे। फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया।

किसने सोचा था कि इस फिल्म के गाने लोगों को इतना पसंद आएंगे कि वे अपनी ब्राइडल एंट्री के लिए उनके लिए कार्यक्रम बनाने लगेंगे। हमने इस फिल्म का जिक्र किया क्योंकि हाल ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री इतनी दिलचस्प थी कि फिल्म मेकर्स ने कभी नहीं सोचा होगा कि एंट्री और जयमाला ऐसे भी हो सकती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

सीन क्या है?

शुरुआत में आप इस वीडियो को देखेंगे तो लगता है कि दुल्हन हंस की पीठ पर खड़ी होकर दूल्हे की तरफ आ रही है। लेकिन जैसे ही दूल्हा दिखता है, सारी चिंता दूर हो जाती है। दरअसल ये दोनों एक दिल के आधे-आधे हिस्से पर सवार थे, जो धीरे-धीरे एक दिल बन जाता है। जैसे ही वे आए विवाह मूवी का सॉन्ग 'दो अनजाने अजनबी' बैग्राउंड में बज रहा था।

वीडियो पर आए मजेदार कमेंट

ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि मौत आ जाए पर जिंदगी में ये पल कभी ना आए। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा की ये सब ड्रामा ही आज कल मजाक बना देता है।

एक अन्य दूसरे यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा की भाई मेरी शादी में ऐसा हुआ तो मैं भाग जाउंगा। तीसरे यूजर ने लिखा की लोग वायरल होने के लिए क्या कुछ नहीं करते।