home page

शहर की लड़की ने हाथी को बेवक़ूफ़ बनाने के लिए केला किया था आगे, पर गजराज ने पलभर में लड़की को याद दिला दी उसकी औक़ात

हाथी बहुत ही समझदार और शांत जानवरों में से हैं, जिनकी समझदारी के किस्से आपने सुने होंगे। लेकिन भैया... जब गजराज को गुस्सा आता है या फिर कोई चीज पसंद नहीं आती तो उनका क्रोध देखने वाला होता है।

 | 
elephant attack girl
   

हाथी बहुत ही समझदार और शांत जानवरों में से हैं, जिनकी समझदारी के किस्से आपने सुने होंगे। लेकिन भैया... जब गजराज को गुस्सा आता है या फिर कोई चीज पसंद नहीं आती तो उनका क्रोध देखने वाला होता है।

वह अपने आस-पास की चीजों को उठाकर फेंक देते हैं। चाहे वह मोटरसाइल हो, गाड़ी हो या फिर कोई पेड़। यहां तक खूंखार शिकारी भी हाथियों से दूरी ही रहना पसंद करते हैं। हालांकि, इंसान हाथियों से दोस्ती कर लेते हैं।

पर सभी हाथी दोस्ती स्वीकार नहीं करते। जी हां, सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की गजराज को केले खिलाने की कोशिश करती नजर आती है। पर हाथी को यह पसंद नहीं आता और वह लड़की को ऐसी टक्कर मारता है कि वह दूर जाकर गिरती है।

ये भी पढिए :- भारत में इस जगह दिखा सफ़ेद रंग का ख़तरनाक कोबरा सांप, दर्शन करने से बनेगे बिगड़े हुए काम

हाथी को बेवकूफ नहीं बना सकते...

इस वीडियो को आईएफएस अफसर सुशांत नंदा ने 27 अप्रैल को ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आप एक हाथी को बेवकूफ नहीं बना सकते, भले ही वह पालतू ही क्यों ना हो। वे कैद में रहने वाले सबसे समझदार जानवरों में से एक हैं।

खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को 1 लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज और लगभग ढाई हजार लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने लिखा कि उम्मीद है कि हाथी के इस हमले में लड़की सुरक्षित होगी।

ये भी पढिए :- पत्नी से तलाक मिलने की खुशी मनाने के लिए शख्स ने बंजी जंपिंग, किस्मत ने नही दिया साथ और टूट गई रस्सी

वहीं कुछ ने लिखा कि आप जानवरों को लालच देखकर अपना खिलौना नहीं बना सकते! वहीं अन्य ने लिखा कि वीडियो बनाने के चक्कर में लोग बड़ी मूर्खता कर देते हैं। वैसे इस घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए।


हाथी ने महिला को मारी जोर की टक्कर

यह क्लिप मात्र 13 सेकंड का है जिसमें हम देख सकते हैं कि एक युवती विशालकाय हाथी के सामने केले लेकर खड़ी है। वह बड़े ही प्यार से हाथी के करीब जाती है और उसे केला खिलाने की कोशिश करती है। हाथी कुछ देर शांत नजर आता है। लेकिन अचानक ही वह महिला को ऐसी टक्कर मारता है कि वो दूर जाकर गिरती है।

ये भी पढिए :- लिफ़्ट में लगा चेहरा शीशा देखने के लिए नही बल्कि इस ख़ास काम के लिए किया होता है डिज़ाइन, समझदार लोग भी नही जानते इस्तेमाल करने का सही तरीक़ा

इस दृश्य को कैमरे में फिल्मा रहे लोग तुरंत महिला की उसकी मदद के लिए भागते हैं। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि यह वीडियो कब और कहां का है। लेकिन यह क्लिप लोगों को सीख दे रहा है कि जंगली जानवरों से दूरी बनाकर रखना क्यों जरूरी है।