home page

सिविल इंजीनियर ने अपनी शादी में घोड़ा या हाथी नही बल्कि बुलडोज़र से निकाली बारात, दामाद का ये रूप देख ससुर को आए चक्कर

इन दिनों बुलडोजर अवैध इमारतों, मकानों आदि को गिराने के सुर्खियों छाया रहता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो खूब देखा जा रहा है। यह घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही विकासखंड के झल्लार गांव की है।
 | 
groom bulldozer wedding
   

इन दिनों बुलडोजर अवैध इमारतों, मकानों आदि को गिराने के सुर्खियों छाया रहता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो खूब देखा जा रहा है। यह घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही विकासखंड के झल्लार गांव की है। जहां बुधवार को सिविल इंजीनियर दूल्हा बुलडोजर पर अपनी दुल्हनिया लेने गया।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

बुलडोजर पर दूल्हे के साथ उसके परिवार की दो महिलाएं भी सवार थीं। सही में, इस अनोखे दृश्य को जिसने भी देखा उसने वीडियो बनाने में देर नहीं लगाई, जिसका नतीजा है कि क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

ये भी पढिए :- जंगल में दिखा अद्भुत करिश्मा और कैमरे के सामने हथिनी ने दिया बच्चे को जन्म, ख़ुशी के मौक़े पर हाथियों ने निराले तरीक़े से किया सेलिब्रेट

शादी को बनाना चाहते थे यादगार

दूल्हे का नाम अंकुश जायसवाल है। उसने बताया कि वह पेशे से सिविल इंजीनियर है और हर दिन बुलडोजर सहित निर्माण कार्यों से जुड़ी अन्य मशीनों के साथ काम करता रहता है। इसलिए उसके मन में ख्याल आया कि उसे अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अपने पेशे से जुड़ी मशीन का इस्तेमाल करना चाहिए!'


जोश देख रहे हैं दूल्हे का...

इस वीडियो को @FactTheFactory नाम के ट्विटर हैंडल ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मध्यप्रदेश के बैतूल में बुलडोजर पर सवार होकर निकला दूल्हा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। इस वीडियो में देखा जा सकता है। 

ये भी पढिए :- हाइवे के किनारे घास चर रही गाय पर मौक़ा देख तेंदुए ने बोल दिया हमला, गर्दन से ऐसे पकड़ा की 20 सेकंड में ही गाय का हो गया काम तमाम

दूल्हा अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुलडोजर के अगले हिस्से में बैठा है। दरअसल, इस बारात में दूल्हे की सवारी को छोड़ बाकी साजो समान आम बराता वाला है। मतलब, बैंड-बाजा है, लोग नाच रहे हैं और गजब लाइटें भी हैं।