home page

सिलेंडर में बची हुई गैस का पता लगाने का बिल्कुल आसान तरीक़ा, सिलेंडर को उठाकर चेक करने की भी नही पड़ेगी ज़रूरत

कई बार आपके साथ ऐसा होता है कि खाना बनाते समय अचानक से गैस ख़त्म हो जाती है। ऐसे में कुकिंग को बीच में रोकना पड़ जाता है और अगर घर में दूसरा सिलेंडर मौजूद नहीं है, तो परेशानी काफी बढ़ जाती है।
 | 
how to check gas quantity in cylinder
   

कई बार आपके साथ ऐसा होता है कि खाना बनाते समय अचानक से गैस ख़त्म हो जाती है। ऐसे में कुकिंग को बीच में रोकना पड़ जाता है और अगर घर में दूसरा सिलेंडर मौजूद नहीं है, तो परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आप चाहें तो पहले से इस बात का अंदाज लगा सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

कुकिंग के दौरान अचानक से गैस खत्म हो जाना, कई बार मुसीबत का सबब तब बन जाता है। जब मेहमान आए हुए हों या फिर ऑफिस या स्कूल के लिए लंच पैक करना हो। ऐसे में घर पर दूसरा सिलेंडर न होने पर इसका इंतजाम करना मुश्किल हो जाता है।

अगर आप इस बात का अंदाज पहले से लगा लेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है, तो समय रहते सिलेंडर का इंजताम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

फ्लेम पर ध्यान देना जरूरी

कई बार सिलेंडर में गैस अपने निर्धारित समय से कम या फिर ज्यादा समय के लिए भी चल जाती है। ऐसे में लोगों को इस बात का अंदाज नहीं हो पाता है कि सिलेंडर में कितनी गैस बाक़ी है। ऐसे में आपको गैस की फ्लेम पर ध्यान देना चाहिए। फ्लेम के रंग को देखकर आप गैस खत्म होने का अंदाज लगा सकते हैं।

बता दें कि नॉर्मल तौर पर गैस की फ्लेम नीले रंग की दिखती है। लेकिन जब सिलेंडर में गैस ख़त्म होने वाली होती है, तो इसका रंग पीला, ऑरेंज या फिर रेड नजर आने लगता है। जिसको देखकर आप सिलेंडर में बची गैस का अंदाज लगा सकते हैं।

गीले कपड़े की मदद लें

गैस सिलेंडर में कितना ईंधन बाकी है इसका अंदाज लगाने के लिए आप गीले कपड़े की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक सूती कपड़े को पानी में डालकर निचोड़ लें। फिर इस कपड़े को सिलेंडर के चारों ओर अच्छी तरीके से लपेट दें।

एक मिनट तक इसको ऐसे ही लगा रहने दें फिर कपड़े को हटा दें। सिलेंडर का जितना हिस्सा जल्दी सूख जायेगा वो हिस्सा खाली होगा और जितने हिस्से में गैस होगी वो देर से सूखेगा। इस तरीके से आप सिलेंडर में गैस की सही मात्रा का अनुमान लगा सकते हैं।