home page

टीवी सीरियल ‘शक्तिमान’ में काम करने वाले कलाकारों का बदल चुका है पूरा लुक, गीता विश्वास हो चुकी है अब पहले से ज्यादा खूबसूरत

90 के दशक में आया शक्तिमान उस समय का एक ऐसा शो था, जिसने खासकर बच्चों को अपना दीवाना बना लिया था। यहां तक कि जब भी बच्चे बोर हो जाते थे तो उनके मनोरंजन की पहली पसंद शक्तिमान ही हुआ करता था।
 | 
shaktimaan Full Cast Then and Now
   

90 के दशक में आया शक्तिमान उस समय का एक ऐसा शो था, जिसने खासकर बच्चों को अपना दीवाना बना लिया था। यहां तक कि जब भी बच्चे बोर हो जाते थे तो उनके मनोरंजन की पहली पसंद शक्तिमान ही हुआ करता था।

हालांकि ये कहना गलत है कि सिर्फ बच्चे ही इस शो को देखा करते थे असल बात तो यह है कि बच्चे हों या उनके माता-पिता कोई भी इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं करते थे। इस बात से आप खूद अंदाजा लगा सकते हैं की यह शो कितने लोगों की पहली पसंद रहा होगा।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

करीब 400 एपिसोड पूरे करने वाले इस सीरियल ने टीवी जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। इस शो की कास्ट को इसका पूरा श्रेय जाता है, जिन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों के साथ सभी का मनोरंजन किया, खासकर उस समय के बच्चों का बच्चन बिल्कुल मनोरंजक बनाया।

लेकिन अब ये सारे अभिनेता कहां हैं? हालांकि, शक्तिमान में कई ऐसे जानदार किरदार थे जिन्होनें अपने किरदार से इस सीरियर को अलग पहचान दिलवाई, लेकिन आज हम इन्हीं कलाकारों में कुछ की बात करेंगे, जिनमें तब और अब में जमीन आसमान का अंतर आ चुका है। तो आइए जानते हैं...

शक्तिमान व गंगाधर- मुकेश खन्ना

90 के दशक में शक्तिमान के किरदार से बच्चों का मनोरंजन करने वाले मुकेश खन्ना को आज लोग उनके असली नाम से कम और शक्तिमान के नाम से ज्यादा जानते हैं। इस किरदार का क्रेज बच्चों में उस दौरान इतना हुआ करता था कि बच्चे उनके कपड़े और स्टाइल को कॉपी करने लगे थे।

इसके अलावा मुकेश ने इसी शो में गंगाधर विद्याधर मायाधर ओमकारनाथ शास्त्री का किरदार भी निभाया था। अब आप खूद ही देखिय तब और अब में मुकेश खन्ना कितने बदल चुके हैं।

तमराज किलविश- सुरेंद्र पाल

शक्तिमान के साथ विलेन किलविश का किरदार भी काफी दमदार था। किलविश का एक डायलॉग ‘अंधेरा कायम रहे’ बच्चों के जुबान पर रटा हुआ रहता था। आपको बता दें कि, इस किरदार को सुरेंद्र पाल सिंह ने निभाया था। उन्हें धारावाहिक महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य के किरदार के लिए भी जाना जाता है।

शलाका बिल्ली- अश्विनी कलसेकर

शक्तिमान को परेशान करने वाली काली बिल्ली शलाका के रोल में थीं अश्विनी कलसेकर। अश्विनी कई जाने माने सीरियल और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। अश्विनी कलसेकर अंधाधुन और सिंबा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

वे इंडस्ट्री में करीब 25 साल से एक्टिव हैं। कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनके नेगेटिव और ग्रे कैरेक्टर्स के लिए उन्हें ज्यादा याद रखा जाता है।

गीता विश्वास- वैष्णवी महंत

अभिनेत्री वैष्णवी महंत को लोग उनके मशहूर टीवी किरदार ‘गीता विश्वास’ के नाम से जानते हैं। उन्होंने फिल्म ‘वीराना’ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने शक्तिमान में काम किया और घर-घर में लोकप्रिय हुईं। शक्तिमान के बाद उन्होंने ‘मिले जब हम तुम’ और ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ जैसे शो में काम किया था।

कपाला- फकीर नबी

शक्तिमान सीरियल में फकीर नबी ने कपाला का रोल किया था। कपाला के रोल में फकीर नबी को हर किसी ने पसंद किया और उन्हें मुकेश खन्ना प्यार से फकीरा बुलाते थे।

फकीरा ने शक्तिमान में कपाला के अलावा और भी कई दूसरे छोटे-छोटे किरदार निभाए थे। खबरों की मानें तो पिछले साल ही कोरोना की वजह से फकीरा की मौत हो गई थी।

डॉ जैकाल- ललित परिमू

‘पावर’ जैसे एक शब्द के तकिया कलाम से अपनी ताकत दिखाने वाले डॉ जैकाल का किरदार ललित परिमू ने निभाया था। ललित परिमू छोटे पर्दे के साथ ही कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। ललित ने फिल्म ‘हैदर, ‘एजेंट विनोद’, ‘मुबारकां’, ‘हजार चौरासी की मां’ सहित कई फिल्मों में अपना दम दिखाया है।