home page

पुलिस वाले के सामने शख़्स को पाद मारना पड़ा महंगा, कोर्ट में पहुंचा मामला तो युवक को लगाया तगड़ा जुर्माना

खबर है ऑस्ट्रिया से। यहां एक बंदे को पुलिस के सामने Fart (गैस छोड़ना) भारी पड़ा। यहां तक कि ये काम करने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके लिए उस पर पुलिस ने 45 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। जून 2020 की बात है। कोर्ट ने इस मसले पर अब अपना फैसला सुनाया है।

 | 
austria-man-fart
   

खबर है ऑस्ट्रिया से। यहां एक बंदे को पुलिस के सामने Fart (गैस छोड़ना) भारी पड़ा। यहां तक कि ये काम करने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके लिए उस पर पुलिस ने 45 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। जून 2020 की बात है। कोर्ट ने इस मसले पर अब अपना फैसला सुनाया है।

जुर्माने से मिली है थोड़ी राहत

कोर्ट ने उस शख्स को जुर्माने से थोड़ी राहत दी है। अब उसे करीब 9000 रुपये जुर्माना देना होगा। घटना बीते वर्ष उस वक्त की है, जब विएना में एक आदमी पार्क में अपने दोस्तों के साथ बैठा था। उसी दौरान वहां पर पुलिस अधिकारी रूटीन चेकिंग के लिए पहुंच गए। बस फिर क्या था। पुलिस से बातचीत के दौरान ही उस शख्स ने ये Fart वाली हरकत कर दी।

जानबूझकर किया उसने

वहीं बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति पार्क में बने बेंच से उठा और अधिकारियों को देखकर जानबूझकर उसने जोर से Fart किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उस पर सार्वजनिक अभद्रता का मामला दर्ज कर लिया।

ये भी पढिए :- चीन में बच्चों को घर पर भी पहनाए जा रहे हेलमेट, असली बात का पता लगेगा तो आप भी करेंगे वाहवाही

कोर्ट में दे दी चुनौती

जब शख्स पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया गया तो उसने इसको लेकर कोर्ट में चुनौती दी। उसने अपना तर्क दिया। उसने कहा कि पेट फूलना और गैस निकलना एक जैविक प्रक्रिया है, और भले ही यह एक जानबूझकर किया गया कार्य हो, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए इसे उसके मौलिक अधिकार के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए।

घटाई गई जुर्माने की रकम

फिर क्या था। इस शख्स के तर्क पर अदालत ने गौर किया। जुर्माने की रकम को 500 यूरो से घटाकर 100 यूरो (लगभग 9,000 रुपये) कर दिया।