home page

घर पर एंजॉय करने के लिए पैग बना रहा था शख्स तभी चिड़िया ने मारी एंट्री, चोंच डुबाकर पीने लगी बीयर तभी दिखा तगड़ा नजारा

कभी चिड़िया को बियर पीते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स बोतल से ग्लास में बियर डाल रहा है। उसके पास चिड़िया बैठी है।

 | 
dcas
   

कभी चिड़िया को बियर पीते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स बोतल से ग्लास में बियर डाल रहा है। उसके पास चिड़िया बैठी है। जैसे-जैसे ग्लास भरने लगता है चिड़िया उसमें अपनी चोंच डालकर बियर पीने लगती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

आराम से बियर पीती चिड़िया 

इतना ही नहीं, जब ग्लास पूरा भर जाता है तो वह आराम से बियर पीती नजर आती है। गजब तब हो जाता है जब शख्स बियर का ग्लास उठाने जाता है तो चिड़िया उसके हाथ में चोंच मारकर उसे रोकने की कोशिश करती है। यह देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही। साथ ही वे मजाकिया टिप्पणी कर रहे हैं।

क्या एटीट्यूड है...

इस वीडियो को ट्विटर पर @bahl65 नाम के यूजर ने शेयर किया। इस क्लिप को न्यूज लिखे जाने तक 11 हजार से अधिक व्यूज और 600 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग चिड़िया की हरकत देखकर हंस रहे हैं, तो एक शख्स ने लिखा कि अरे देखिएगा भाई , किसी प्लेन से ना टकरा जाए।