home page

आम के रस से गांव के लोगों ने देसी तरीक़े से बना दिया आम पापड़, बनाने का तरीक़ा देख शहर के लोग करने लगे हाइजीन का नाटक

गर्मियों में ताजे रसीले आम खाना सभी को पसंद होता है। कुछ लोग इस फल से पना बनाकर खाते हैं तो कुछ कैंडी। इसके अलावा चटोरो को 'आम पापड़' भी काफी अच्छा लगता है। आप में से बहुत से लोगों ने इसे बनाने का तरीका देखा होगा। जिसने नहीं देखा है उसे लिए ये खबर है।
 | 
Mango Papad Viral Video
   

Mango Papad Viral Video: गर्मियों में ताजे रसीले आम खाना सभी को पसंद होता है। कुछ लोग इस फल से पना बनाकर खाते हैं तो कुछ कैंडी। इसके अलावा चटोरो को 'आम पापड़' भी काफी अच्छा लगता है। आप में से बहुत से लोगों ने इसे बनाने का तरीका देखा होगा। जिसने नहीं देखा है उसे लिए ये खबर है।

कैसे बनता है आम पापड़?

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आम का पापड़ कैसे बनता है। इस क्लिप को इंस्टाग्राम हैंडल 'foodexplorerlalit' पर पोस्ट किया गया है, जिसमें गांव में देसी तरीके से लोगों को आम पापड़ बनाते हुए दिखाया गया है।

ये भी पढिए :- सीमेंट सीट को दूसरी मंज़िल पर ले जाने में होती थी परेशानी तो मज़दूरों ने बनाया ग़ज़ब का जुगाड़, पलक झपकते ही दूसरी मंज़िल पर पहुंच गया सामान

सबसे पहले, वे आम को छीलते हैं और मशीन में गूदे को मशीन में डालकर प्यूरी बनाते हैं। फिर इसमें चीनी मिलाकर हाथों से मिक्स करते हैं। आगे चलकर, एक व्यक्ति प्यूरी को सूखे पत्ते की चादर पर डाल देता है और हाथों से फैलाता है। परतें सूखने के बाद, उन्हें बिक्री के लिए ठीक से पैक किया जाता है।

हाइजीन कहां है?

वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'सबसे फेमस आम पापड़। दूसरे ने लिखा, 'RIP हाइजीन'। और दूसरे यूजर ने लिखा, 'हाइजीन इज जीरो'। वायरल क्लिप सामने आने के बाद यूजर्स दो खेमे में बंट गए। कुछ हाइजीन को लेकर शिकायत करने लगे, तो बहुत से लोगों ने मजदूरों की मेहनत का समर्थन किया।

एक यूजर ने कमेंट किया, 'आज हर चीज का वीडियो इंस्टा पे डाल दिया जाता है, तो हाइजीन, हाइजीन करते रहते हैं.... जब कुछ नहीं था तब भी ये सब खाते थे और बहुत अच्छे से खाते थे, उनका हार्ड वर्क नहीं दिख रहा'। दूसने ने लिखा, 'स्वच्छता... ये सभी गांव के मेहनती लोग हैं, इसलिए ये हमसे ज्यादा जिंदगी जीते हैं और हम हमेशा साफ-सफाई के बारे में सोचते रहते हैं, लेकिन हम 35 से पहले ही मर सकते हैं'। यहां पढ़े कुछ और लोगों के कमेंट्स-

नमक के साथ आम पापड़!

ये रहा वायरल वीडियो-