home page

लॉकडाउन के घर की सफ़ाई कर रहे शख़्स के हाथ लगा लाखों का ख़ज़ाना, पहले घर के कचरे में पड़ा धूल खा रहा था जादुई चिराग़

कोरोना के दौरान पूरी दुनिया में जब लॉकडाउन लगा था। तो लोगों ने वो काम किए जो कभी नहीं किए। बंदों ने रोटियां बनाई। यहां तक कि पेरेंट्स के कहने पर बच्चों ने अपना कमरा भी सटासट साफ कर लिया। इसी बीच खबर आई है ब्रिटेन से।
 | 
britain-man-finds-teapot-worth-rs-95-lakh
   

कोरोना के दौरान पूरी दुनिया में जब लॉकडाउन लगा था। तो लोगों ने वो काम किए जो कभी नहीं किए। बंदों ने रोटियां बनाई। यहां तक कि पेरेंट्स के कहने पर बच्चों ने अपना कमरा भी सटासट साफ कर लिया। इसी बीच खबर आई है ब्रिटेन से। यहां एक शख्स ने लॉकडाउन के टाइम अपने घर की सफाई की। उसी सफाई के दौरान उन्हें घर में कई वर्षों पुराना टीपॉट हाथ लग गया। अब बाद में पता चला कि ये टीपॉट तो 86 लाख रुपये का है आज की डेट में।

धूल खा रहा टीपॉट

इस शख्स की उम्र 51 साल है। उनका नाम सामने नहीं आया। वो जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। यहां तक कि इस शख्स को अपने घर में रखी इस कीमती चीज के बारे में कुछ नहीं पता था। लॉकडाउन के दौरान जब उनकी नजर उस टीपॉट पर पड़ी, तो वो इसे किसी को फ्री में देने पर विचार कर रहे थे। ये टीपॉट वर्षों घर की मचान में पड़ा-पड़ा धूल ही खा रहा था।

ये भी पढिए :- पानी में नही मिला शिकार तो तेंदुए ने पानी के राक्षस से किए दो हाथ, मिनटों में कर दिया मगरमच्छ का काम तमाम

नीलानी विशेषज्ञ के पास जाकर पता चली कीमत

फिर वो इस टीपॉट को नीलामी घर के विशेषज्ञ के पास ले गए। जांच-परख की गई। बाद में बताया गया कि ये चायदानी एक दुर्लभ शाही बीजिंग-एनामेल्ड वाइन ईवेर है। जो 1735 और 1799 के बीच उपयोग में लाई जाती थी। इसकी वर्तमान कीमत 1,00,000 यूरो तक है। भारतीय करंसी के मुताबिक, कीमत 86 लाख रुपये के आसपास बैठती है।

वो मुझपर हसेंगे तो नहीं

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शख्स ने बताया कि जब वो इसे चार्ल्स हैन्सन (नीलाामी विशेषज्ञ) के पास ले गए, तब वो सोच रहे थे कि वहां मौजूद लोग उनपर हंसेगे तो नहीं? चार्ल्स हैनसन ने बताया कि सम्राट कियानलॉन्ग के शासन के दौरान चायदानी बहुत फैशनेबल हुआ करते थे। अब इसकी नीलामी 24 सितंबर की है। देखते हैं कि इसकी सही कीमत कितनी मिलती है। पर एक बात तो है घर की सफाई करते रहो। क्या पता क्या मिल जाए!