home page

आसमान की ऊँचाइयों में उड़ रहे बाज के पंजो से छूटा शिकार, लेकिन शिकारी ने दिखाई ऐसी फुर्ती की नीचे गिरने से पहले ही दोबारा दबोच लिया अपना शिकार

सोशल मीडिया ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है, जिन्हें देखकर अक्सर यूजर्स हैरान और परेशान हो जाते हैं। खासकर जंगली जानवरों के बीच लड़ाई और शिकार करने के वीडियोज यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आते हैं।
 | 
Eagle vs rabbit
   

सोशल मीडिया ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है, जिन्हें देखकर अक्सर यूजर्स हैरान और परेशान हो जाते हैं। खासकर जंगली जानवरों के बीच लड़ाई और शिकार करने के वीडियोज यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। बात करें चील की तो उन्हें आसमान का खतरनाक शिकारी माना जाता है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

जो आसमान की ऊंचाई से जमीन पर मौजूद अपने शिकार पर घात लगाकर पल भर में उसका काम तमाम कर देता है। इसी कड़ी में चील का एक वीडियो सामने आया है। जिसने सबको हैरान कर दिया है।

चील एक शिकारी पक्षी है जो अपने तेज, शक्तिशाली और अचानक झपट्टे के लिए मशहूर है। इसकी रफ्तार और नजरों को लेकर आपने कई किस्से कहानियां सुनी होंगी लेकिन क्या आपने कभी चील को बकरी का शिकार करते हुए देखा है।

ईगल शिकार करने वाला एक बड़ा सा पक्षी हैं। चील यानी ईगल को पक्षियों में सबसे तेज और स्मार्ट शिकारी माना जाता है। इसकी दृष्टि बड़ी तीव्र होती है। यह धरातल पर इधर-उधर घूमते हुए अपने शिकार को ऊंचाई से ही देख लेता है।

ये किसी भी जानवर का शिकार कर उसे अपने साथ आसमान में उड़ता है और इस दौरान वह पूरी तरीके से सतर्क रहता है लेकिन इन दिनों जो वीडियो सामने आया है। वो हैरान करने वाला है क्योंकि चील ने जो खरगोश के साथ किया यकिन मानिए कोई और जीव ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चील अजीबोगरीब अंदाज में एक खरगोश का शिकार करता है और उसे हवा में लेकर उड़ जाता है। चील अपने पंजे में खरगोश को फंसा कर हवा में कई फीट की ऊंचाई पर ले जाने के बाद उसकी पकड़ ढीली हो जाती है और उसके पंजों से गिरने लगता है।

जिससे खरगोश नीचे गिरने लगता है। लेकिन कुछ ही देर उसे अपनी गलती का अहसास हो जाता है और वो बिजली की रफ्तार में कट मारती है और नीचे गिरते अपने शिकार को पकड़ लेती है।

चील को इस तरह से खरगोश के साथ मौत का खेल खेलते देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक बात तो तय है कि चील के पंजों से शिकार का बचना लगभग नामुमकिन है।