home page

दुल्हन के आगे खुश होकर नाच रही थी छोटी बहन पर दुल्हन को खटकी ये बात, कर दिया मूड खराब करने वाला काम

सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का एक बड़ा और अटूट स्रोत बन चुका है। चाहे आपका मन उदास हो या आप बोर हो रहे हों। बस इंस्टाग्राम खोलिए और वहां आपको ऐसे-ऐसे वीडियो मिलेंगे जो आपकी थकान छूमंतर...
 | 
wedding viral dance
   

सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का एक बड़ा और अटूट स्रोत बन चुका है। चाहे आपका मन उदास हो या आप बोर हो रहे हों। बस इंस्टाग्राम खोलिए और वहां आपको ऐसे-ऐसे वीडियो मिलेंगे जो आपकी थकान छूमंतर कर देंगे। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा ही मजेदार वायरल वीडियो जिसे देख आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

यह वीडियो सोशल मीडिया के उस चेहरे को दर्शाता है जो हमें हर दिन नई और अनोखी चीजों से रूबरू कराता है। चाहे वह बेगानी शादी में अब्दुला दीवाना हो या कोई और फनी मोमेंट सोशल मीडिया पर हर चीज की जगह है। यह हमें न केवल जोड़े रखता है बल्कि कई बार हमारे चेहरे पर हंसी भी लाता है।

ये भी पढ़िए :- आखिर किस कारण छोटे बच्चों के कान पर नही करना चाहिए किस, जाने क्या हो सकती है दिक्क्त

वायरल वीडियो का दिलचस्प सीन

इस वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक दुल्हन की शानदार एंट्री हो रही है। चारों तरफ उत्साह और उल्लास का माहौल है। दुल्हन के चार भाई दुपट्टा पकड़े उसके साथ चल रहे हैं, और वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

इसी दौरान वहां मौजूद दूल्हे की छोटी सी साली ने 'पालकी में होके सवार चली रे' गाने पर डांस करना शुरू कर दिया और वह रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। इसे देख दुल्हन भी अवाक रह गई।

दुल्हन की एंट्री बनी डांस शो

जहां आमतौर पर दुल्हन की एंट्री पर सबकी नजरें उसी पर होती हैं। वहीं इस मौके पर छोटी साली का डांस सबका ध्यान खींचने लगा। लड़की के डांस में इतनी मस्ती और जोश था कि वहां मौजूद लोग उसे देख मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए।

वीडियो में यह भी देखा गया कि दुल्हन इस दौरान कुछ खोई-खोई सी नजर आई। जैसे वह सोच रही हो "यह क्या हो रहा है!" कोमल डेस्टिनेशन नामक पेज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि दुल्हन सोच रही होगी 'कर दे बहन मेरी एंट्री को बर्बाद।'

ये भी पढ़िए :- हरियाणा में प्राइवेट स्कूलो को लेकर लोगों ने लिया बड़ा डिसीजन, बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में एडमिसन करवाने से किया इनकार

इंस्टाग्राम पर मजेदार प्रतिक्रियाएँ

इस वायरल वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स की प्रतिक्रियाएँ भी काफी मजेदार रहीं। कई यूजर्स ने लिखा कि दुल्हन को इस बच्ची की हरकतों पर गुस्सा आ गया होगा। एक यूजर ने लिखा "दुल्हन साइड वाली को इशारा कर रही है कि इसको हटाओ मैं नाचूंगी।" एक और ने टिप्पणी की "शादी में पहली बार किसी आंटी ने अच्छा काम किया है जो इस लड़की को हटने के लिए कह रही हैं।"