home page

खेत में लगी थी आग तो भगवान बनकर किसान की मदद करने आगे आया पुलिस सिपाही, गेंहु के गट्ठा उठाकर कर दिए साइड वरना हो जाता लाखों का नुक़सान

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो को यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 13 अप्रैल को पोस्ट किया गया था। बताया गया कि खेत में आग लग गई थी। ऐसे में पुलिसकर्मी ने किसान की मदद करने के लिए कंधे पर फसल का गट्ठा उठा लिया, ताकि फसल को समय रहते सुरक्षित जगह पर पहुंचाकर उसे जलने से बचाया जा सके।
 | 
खेत में लगी थी आग तो भगवान बनकर किसान की मदद करने आगे आया पुलिस सिपाही
   

Uttar Pradesh Police: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो को यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 13 अप्रैल को पोस्ट किया गया था। बताया गया कि खेत में आग लग गई थी। ऐसे में पुलिसकर्मी ने किसान की मदद करने के लिए कंधे पर फसल का गट्ठा उठा लिया, ताकि फसल को समय रहते सुरक्षित जगह पर पहुंचाकर उसे जलने से बचाया जा सके।

यह तस्वीर देखकर लोग पुलिसकर्मी की खूब तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह पक्का किसान का बेटा होगा, जो फसल की अहमियत और किसान की मेहनत को अच्छे से समझता है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पुलिसकर्मी ने इस तरह से आम नागरिकों की मदद की हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन पुलिस की दिल जीतने वाले काम चर्चा में रहते हैं।


बीते दिनों मेरठ पुलिस का एक क्लिप सुर्खियों में था, जिसमें वह एक बुजुर्ग की मदद करते नजर आ रहे थे। दरअसल, बुजुर्ग से दाल की बोरी सड़क पर गिरा गई थी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ उसकी मदद की बल्कि उसे सकुशल घर भी पहुंचाया।

किसान के बालक हैं, किसान का दर्द जानते हैं

यह तस्वीर ट्विटर पर 'उत्तर प्रदेश पुलिस फायर एंड इमरजेंसी सर्विस' के आधिकारिक पेज से पोस्ट की गई। उन्होंने कैप्शन में बताया कि जनपद बलिया में किसान के फसल में आग लग गई, उस दौरान की सराहनीय तस्वीर। अपने कर्तव्यों का अच्छे तरह से निर्वहन करना ही हमारा संकल्प है।

ये भी पढिए :- लिफ़्ट में लगा चेहरा शीशा देखने के लिए नही बल्कि इस ख़ास काम के लिए किया होता है डिज़ाइन, समझदार लोग भी नही जानते इस्तेमाल करने का सही तरीक़ा

खबर लिखे जाने तक इस फोटो को लगभग 3 हजार लाइक्स और 300 के करीब रीट्वीट्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही तमाम यूजर्स ने पुलिसकर्मी के कार्य की सराहना की। सत्यम नाम के यूजर ने लिखा कि ये लोग गांव से जुड़े हैं इसलिए एक गट्ठे की कीमत जानते हैं। नेता नहीं हैं जो हसिया पकड़ के बस फोटो खिंचवाते हैं।


इसी तरह से अन्य यूजर ने लिखा कि अधिकतर पुलिस आर्मी मे किसानों के ही बच्चे हैं, ऐसा इन्होंने इसलिए किया होगा क्योंकि वो जानते है इस दर्द को कि एक किसान अपनी फसल की लिए कितनी मेहनत करता है और वही न मिले तो उसपे क्या बीतती है। वहीं एक यूजर ने सवाल भी उठाया और लिखा कि आग जलती हुई तो दूर तक नहीं दिख रही क्यों फर्जी फोटो ट्विटर पर डालते हैं? वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कॉमेंट में बताइए।

यहां देखें UP पुलिस का वायरल ट्वीट