home page

भारत की इन 5 फेमस जगहों को देख भूल जाएंगे विदेश, ख़ूबसूरती और वादियों को देख आएगी जन्नत जैसी फ़ीलिंग

घूमने के नाम पर हर कोई बाहर के देश में जाना की बात करता है। मगर भारत में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जहां जाकर आपको जन्नत का एहसास होगा। आपको ऐसा लगने लगेगा कि आप किसी और बेहतर दुनिया में पहुंच गए हैं।
 | 
Indian Tourist Places
   

घूमने के नाम पर हर कोई बाहर के देश में जाना की बात करता है। मगर भारत में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जहां जाकर आपको जन्नत का एहसास होगा। आपको ऐसा लगने लगेगा कि आप किसी और बेहतर दुनिया में पहुंच गए हैं।

इन जगहों पर आप चाहें तो अकेले समय गुजार सकते हैं या फिर दोस्तों या पार्टनर संग क्ववालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। भारत की इन 5 खास जगहों पर पहुंचते ही आपको एक अलग खुशी का एहसास होगा।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

आपका दिल और दिमाग फ्रेश हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी कही घूमने का प्लान कर रहें हैं तो विदेश में जाने की जगह भारत की इन जगहों पर घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में...

उत्तराखंड 

खूबसूरत स्विट्जरलैंड का आल्प्स किसी स्वर्ग से कम नहीं है। लेकिन भारत में भी इस जैसी एक जगह है, जो एकदम जन्नत जैसी लगती है। जी हां, उत्तराखंड का औली स्विट्जरलैंड की तरह दिखता है, जो अपने स्की रिजॉर्ट के लिए जाना जाता है।

गढ़वाल हिमालय में बसी ये जगह सर्दियों में तो और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। हिमालय की गोद में बसा औली स्कीयर को क्रॉस कंट्री, स्लैलम और डाउन द हिल जैसे कई विकल्पों की सुविधा प्रदान करता है।

गोवा

अगर आपको दोस्तों या पार्टनर संग पार्टी करना पसंद है तो आप गोवा जा सकते हैं। सी बीच पर बैठकर न सिर्फ आप अकेले वक्त गुजार सकते हैं बल्कि दोस्तों के संग भी खूब मजा कर सकते हैं। यहां के सी बीच बहुत ही खूबसूरत हैं जहां पर मौजूद पब एंड रेस्तरां पार्टी करने के लिए एक अच्छा माहौल बनाते हैं।

गोवा में घूमने के लिए आपके बजट पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। गोवा अपने समुद्र तट और सी-फूड के लिए काफी फेमस है। आप यहां पर तरह तरह के फूड्स और ड्रिंक्स का मजा ले सकते हैं।

लक्षद्वीप

हर किसी की इच्छा होती है कि एक बार वो आइलैंड पर घूमने के लिए जरूर जाए। लेकिन उसके लिए आपको थाईलैंड जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि खूबसूरत जगह तो भारत में भी मौजूद है।

आप लक्षद्वीप जाकर आइलैंड और बीचेस का पूरा मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां आकर आप नीले पानी के बीच खूबसूरत फोटोज भी खिचवा सकते हैं। यहां आप कई एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे स्कूबा डाइविंग।

कूर्ग

अगर आप शहर के शोर और हलचल से दूर कहीं एकांत में जाना चाहते हैं तो कर्नाटक के पहाड़ों में बसा कूर्ग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। अपनी लाइफ के रूटीन से कुछ दिन ब्रेक लेकर कूर्ग घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

प्रकृति प्रेमियों के लिए ये काफी अच्छी जगह है। सुंदर पहाड़, चाय के बागान और चारों तरफ फैली हरियाली आपका दिल जीत लेगी। आप यहां कुछ दिनों तक ट्री हाउस में रहने का मजा भी ले सकते हैं।

जैसलमेर

राजस्थान के जैसलमेर में आपको किलों के अद्भुत इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा। यहां मीलों फैले रेत पर आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं और रात में रेत के बीचो बीच बैठकर बोनफायर का मजा ले सकते हैं।

यहां आप मरुस्थल में कैंपिंग भी कर सकते हैं। साथ ही यहां की हवेलियों को देखते ही आपको राजा-महाराजाओं के जमाने की झलक देखने को मिलेगी। जैसलमेर भारत के राजा-महाराजाओं के इतिहास को अच्छे से दर्शाता है।