home page

फिल्मी दुनिया की ये हिरोइनें सनी देओल के साथ काम करने से कर चुकी है मना, एक हिरोइन तो एक्टर के गुस्से को देखते ही लगती थी कांपने

फिल्मी सितारों की कहानियां अलग-अलग होती हैं। सेट पर ही किसी से प्यार होता है या किसी से शत्रुता होती है हम आज एक ऐसे अभिनेता की बात करेंगे जिसका ढाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है तो वह उठता नहीं उठ जाता है।
 | 
actress-refuse-to-work-with-sunny-deol
   

फिल्मी सितारों की कहानियां अलग-अलग होती हैं। सेट पर ही किसी से प्यार होता है या किसी से शत्रुता होती है हम आज एक ऐसे अभिनेता की बात करेंगे जिसका ढाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है तो वह उठता नहीं उठ जाता है। ये डायलॉग्स काफी लोकप्रिय हैं।

आप इन डायलॉग्स को सुनकर समझ गए होंगे कि हम सनी देओल से बात कर रहे हैं। सनी देओल की कई फिल्में सुपर हिट हुई हैं और उनके कई डायलॉग्स बहुत लोकप्रिय हुए हैं। आप जानते हैं कि बॉलीवुड की महान अभिनेत्रियों को उनके साथ काम करने से मना कर दिया गया था।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

सनी देओल ने बॉलीवुड में कई फिल्में में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया, लेकिन कुछ अभिनेत्रियों ने सनी देओल के साथ काम करने से इनकार कर दिया। आज हम उन अभिनेत्रियों की चर्चा करेंगे जो सनी देओल के साथ काम करने से इनकार कर चुकी हैं।

सनी देओल का फिल्मी सफर

सनी देओल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1984 में किया था, इनका पहला फ़िल्म बेताब था। जिसमे इनके साथ अभिनेत्री अमृता सिंह नजर आई थी। ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर चली भी थी इसके लिए सनी को पहला फ़िल्म फेयर अवार्ड भी दिया गया था।

90 के दशक में उन्होंने कई हिट फिल्में कीं, जिसमें डर, घातक, इंडियन, दामिनी, ज़िद्दी, बॉर्डर, फर्ज़ जैसी फिल्में शामिल हैं। उसके बाद सनी ने बॉलीवुड से दूरी बना लिया और राजनीति में आ गए। सनी पाजी भाजपा में शामिल हो गए और राजनीति पारी इनका अभी तक सही रहा।

हाल ही मे उनकी फिल्म गद्दर-2 रिलीज हुई है। उनकी अब तक की सबसे हिट फिल्म साबित हुई है। अब हम उन एक्ट्रेस के बारे में बात करते हैं जो सनी पाजी के साथ किसी न किसी वजह से काम करने के लिए मना कर चुकी हैं।

काजोल

सनी के लिस्ट में सबसे पहले फ़िल्म अभिनेत्री काजोल का नाम आता है। इस बात की पुष्टि निर्देशक अनिल शर्मा ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। इन्होने बताया था कि फ़िल्म ग़दर में काजोल ने सनी के साथ काम करने के लिए मना कर दी थी।

उसके बाद निर्देशक ने कहा कि कुछ लोगो को लगता है कि वह इसके लायक नही हैं। उन्हें ये लगता है कि वह छोटे लोग हैं। और कुछ को ये भी लगता है कि इतनी मॉडर्न फ़िल्म नही है। लेकिन भगवान भी यही चाहते थे कि ये फ़िल्म अमीषा पटेल को मिले। काजोल फ़िल्म ग़दर को ठुकरा कर पछताई भी थी।

श्रीदेवी

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत दिखने वाली स्टार श्रीदेवी के बारे में एक बात कही जाती थी कि वह वही रोल चुनती हैं, जिसमे उनका किरदार हीरो से ज्यादा दम रखता हो। श्रीदेवी भी सनी देओल के साथ काम करने से मना कर दी थीं। जिसका जिक्र खुद सनी देओल ने किया था।

सनी ने कहा कि, मैं श्रीदेवी को फ़िल्म घायल के लिए अप्रोच किया, लेकिन फ़िल्म करने से वह इनकार कर दी। हालांकि श्रीदेवी और सनी देओल ने फिल्म चालबाज, निगाहें और राम अवतार में काम किया था। इन सभी फिल्मों में श्रीदेवी का रोल सनी देओल के मुकाबले बड़ा था।

ऐश्वर्या राय बच्चन

अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी सनी के फिल्मों में काम करने से मना कर दी थी। बता दें सनी के फिल्मों में एक्शन भरपूर रहता था और हीरो को ज्यादा तवज्जो दिया जाता था। इसी वजह से ऐश ने सनी के साथ काम करने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में ऐश ने सनी के मूवी शहीद में काम किया था।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने समय मे हर एक एक्टर के साथ काम की हैं। और उनके साथ काम करने के लिए हर एक एक्टर चाहते भी थे। माधुरी दीक्षित ने एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म ‘त्रिदेव’ में काम किया था।

फिल्म सुपरहिट रही थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने फिर कभी सनी पाजी के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया। इसका कारण ये था कि सनी सिर्फ एक्शन वाले फिल्में कर रहे थे।

ये भी कहा जाता था कि सनी के गुस्से की वजह से एक्ट्रेस काम नही करना चाहतीं थी। क्योंकि इमेज खराब होने का डर भी होता था, इसके वजह से कई अभिनेत्रियां उनके साथ काम करने से मना कर दी थी।