home page

हरियाली तीज पर आपके हाथों की ख़ूबसूरती को बढ़ा देंगे ये मेहंदी डिज़ाइन, खूबसूरत मेहंदी का डिज़ाइन की सहेलियां भी करेगी तारीफ

19 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी। सुहागिन महिलाओं को हरियाली तीज का बेसब्री से इंतजार है।  ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं करती हैं। वे कई दिन पहले से ही इसकी तैयारियों में जुट गई हैं।
 | 
Hariyali Teej 2023 Mehndi Design
   

19 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी। सुहागिन महिलाओं को हरियाली तीज का बेसब्री से इंतजार है।  ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं करती हैं। वे कई दिन पहले से ही इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। पूजा की सामग्री लाने के साथ-साथ अपने लिए भी खरीदती हैं।

उन्हें इस शुभ अवसर पर सुंदर दिखने का अच्छा मौका मिलता है। महिलाएं हाथ में मेहंदी रखकर सोलह श्रृंगार करती हैं। माना जाता है कि हरियाली तीज पर मेहंदी लगाना बहुत शुभ है। यदि आपको हाथों से मेहंदी बनाना भी अच्छा लगता है, तो हमने आपके लिए कुछ नवीनतम मेहंदी डिजाइनों का संग्रह तैयार किया है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

आप इन डिजाइंस को अपने हाथों में रचा कर हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। आपकी शादी नई-नई हुई है तो आप अपने हाथों में भरी-भरी मेहंदी रचा सकती हैं। हथेलियों से लेकर कोहनी तक की ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

इस पर आप दूल्हा-दुल्हन की आकृति वाली मेहंदी डिजाइन बनवाने के साथ ही गठबंधन, कलश आदि डिजाइन भी रचा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन से आपके हाथ बेहद खूबसूरत लगेंगे। आप इस बार हरियाली तीज पर अपने पति को स्पेशल फील कराना चाहती हैं और उनसे आपको कितना प्यार है।

ये बयां करना चाहता हैं तो ये आप अपनी मेहंदी डिजाइन में शब्दों में बयां कर सकती हैं। एक हथेली पर हिंदी या इंग्लिश में आप कुछ पंक्तियां लिखवा सकती हैं तो दूसरी हथेली में एक महिला की आकृति डिजाइन कराना बेस्ट आइडिया होगा। 

अगर आपको बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी लगाना पसंद नहीं है तो आप सिंपल और सोबर डिजाइन की ये मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसे लगवाने में टाइम भी नहीं लगेगा और जल्दी सूख भी जाएगा। यदि आप मेहंदी लगा चुकी हैं तो हरियाली तीज के लिए ये स्पेशल मेहंदी डिजाइन आप अपनी किसी दोस्त को भी शेयर कर सकती हैं।

ताकि वे समय रहते इसे लगवा सकें। हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। आप उनके प्रति अपने प्यार को बयां करने के लिए अपने हाथों में उनका नाम भी मेहंदी डिजाइन के तौर पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

उंगलियों पर आप छोटे-छोटे सितारे, फूल-पत्तियां कुछ भी बना सकती हैं। आपके हाथों में अपना नाम रचा देखकर बेशक आपके मिस्टर खुश हो जाएंगे। शिवलिंग के सामने दुल्हन बनकर बैठी हाथों में रची ये मेहंदी डिजाइन इस त्योहार के महत्व को बखूबी बयां कर रहा है।

ये डिजाइन बेहद ही बारीक और खूबसूरत है। इसे आप जरूर हाथों में रचाएं। हर कोई आपकी मेहंदी रची हथेलियों को बार-बार देखने के लिए मजबूर हो जाएगा। ये झूला झूलते कृष्ण और राधा की चित्रण वाली मेहंदी भी बहुत सुंदर, आर्टिस्टिक और यूनिक है। इसे आप हरियाली तीज पर भी जरूर ट्राई करें।