home page

हरियाणा की इस लड़की ने पिता के बीमार होते ही पढ़ाई छोड़कर उठाई परिवार की जिम्मेदारी, बहादुर लड़की 18 सालों से खेती करके पाल रही परिवार का पेट

देश में किसान प्रोटेस्ट कर रहे हैं। देश का किसान अपनी बात रखने के लिए दिल्ली में खड़ा है। यहां तक कि कई महिला किसान भी इस आंदोलन का हिस्सा बनी। उन्होंने भी इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करवाई।
 | 
Lady Farmer Ambala
   

देश में किसान प्रोटेस्ट कर रहे हैं। देश का किसान अपनी बात रखने के लिए दिल्ली में खड़ा है। यहां तक कि कई महिला किसान भी इस आंदोलन का हिस्सा बनी। उन्होंने भी इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करवाई।

इसी बीच एक महिला किसान की कहानी दुनिया के सामने आई है। वो बीते 18 वर्षों से खेती कर रही है। परिवार का खर्च चला रही हैं।

पिता हुए बीमार तो उठाई जिम्मेदारी

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, इस महिला किसान का नाम अमरजीत है और उनकी उम्र 29 वर्ष है। वो हरियाणा के अंबाला के पास बसे अधोई कस्बे की रहने वाली हैं। वो खेती कर अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रही हैं।

ये भी पढिए :- बर्फ़ पर स्केटिंग के मज़े ले रहा था शख़्स तो पीछे पड़ा जंगली भालू, फिर शख़्स ने जिस तरीक़े से खुद की जान बचाई वो है ज़बरदस्त

जब वो 18 साल की थी तो उनके पिता बीमार हो गए। परिवार खेती पर ही निर्भर था इसलिए अमरजीत ने खेती और परिवार की जिम्मेदारी संभालने का फैसला लिया।

सुबह 5 बजे से करने लगती हैं खेतों का काम

अमरजीत आज भी सुबह 5 बजे उठकर खेतों में काम करने चली जाती हैं। वो पशुओं का चारा खेतों से लाती हैं। पूरा दिन उनका खेतों के काम में ही गुजरता है। फसल बोने से लेकर कटाई तक का सारा काम वो खुद करती हैं। फसल कटने के बाद खुद वो इसे मंडी ले जाकर जाती हैं और बेचती भी हैं।

ये भी पढिए :- एयरपोर्ट पर लगेज कि भार ज़्यादा हो गया था तो 4 चीनी यात्रियों ने खा लिए 30 किलोग्राम संतरे, तमाशा देखते रह गये पास खड़े लोग

साथ के साथ की पढ़ाई

आपको जानकर हैरत होगी कि उन्होंने अपने परिवार का खर्च, खेती और साथ के साथ उन्होंने पढ़ाई भी पूरी की। उन्होंने पंजाबी में अपनी मास्टर्स की है। यहां तक कि वो ट्रेक्टर भी चला लेती हैं। ऑर्गेनिक खेती भी उन्होंने शुरू की है। उनकी मेहनत देखने के बाद गांव के लोग उन्हे लेडी किसान बुलाते हैं।

लोगों ने की तारीफ

अमरजीत की मेहनत की काफी लोगों ने सराहना की। यूनाइटेड स्टेट अमेरिका का एक डेलिगेशन ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने अमरजीत के काम की तारीफ की।

ये भी पढिए :- बीवी को घर पर छोड़कर गर्लफ़्रेंड के साथ कार में डोसा खाना शख़्स को पड़ा महंगा, पत्नी ने दोनों को जब रंगे हाथों पकड़ा तो पति की हो गई हवा टाइट

उनसे खेतों में डाले जाने वाले बीज, फसल, पेस्टिसाइड्स, मंडीकरण के बारे में जानकारी भी ली। यहां तक कि अमरजीत के आसपास के गांव के लोग भी उनसे खेती को लेकर सलाह-मशवीरा लेने आते हैं।