home page

महाराष्ट्र में घूमने के लिए बेस्ट है ये हिल स्टेशन, एक जगह तो कम खर्चे में ले सकते है विदेशों वाली फीलिंग

महाराष्ट्र हमारे देश का एक ऐसा राज्य है जहां पर घूमने- टहलने के लिए काफ़ी कुछ है। लोग यहां फैमिली वेकशन, फ्रेंड्स या कपल के साथ घूमने जाना पसंद करते है। यदि आप भी कुछ इसी तरह अपने परिवार, दोस्तों के साथ...

 | 
hill stati
   

महाराष्ट्र हमारे देश का एक ऐसा राज्य है जहां पर घूमने- टहलने के लिए काफ़ी कुछ है। लोग यहां फैमिली वेकशन, फ्रेंड्स या कपल के साथ घूमने जाना पसंद करते है। यदि आप भी कुछ इसी तरह अपने परिवार, दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे है तो महाराष्ट्र के खूबसूरत हिल्स स्टेशन से बेस्ट ऑप्शन कोई और नहीं हो सकता है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

इस कड़ी में हम आपको महाराष्ट्र के प्रमुख और सबसे अधिक घूमें जाने वाले हिल्स स्टेशन के बारे में बताने वाले हैं। इन जगहों पर आपको प्राकृतिक सुन्दरता, हरा भरा प्राकृतिक वातावरण और सुखद माहौल मिलेगा। इन जगहों पर आप अपनी फैमिली के साथ घूम और यादगार टाइम स्पेंड कर सकते हैं। 

पंचगनी हिल स्टेशन 

पंचगनी देश का एक प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। एक हिल स्टेशन होने के नाते इस जगह का मौसम काफ़ी सुंदर होता है। यह जगह अपने मनोरम दृश्यों की वजह से पर्यटकों के लिए लोकप्रिय बनी हुई है। इसकी वजह से इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं।

बताया जाता है कि इस जगह का इस्तेमाल ब्रिटिश काल में ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट के रूप में होता था। ब्रिटिश सेना के अधिकारी इस जगह पर अपनी छुट्टियाँ बिताने के लिए आते थे।

इस जगह को पंचगनी नाम सह्याद्री पर्वत की पांच पहाड़ियों की वजह से इस हिल्स स्टेशन का नाम पंचगनी पड़ा है। पंचगनी काफ़ी उंचाई पर स्थित है। इस जगह से आप कमलगढ़ किले और धाम झील के ख़ूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। 

महाबलेश्वर हिल स्टेशन 

महाबलेश्वर हिल स्टेशन महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय और प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। सतारा जिले के पश्चिमी घाट में स्थित यह खूबसूरत हिल स्टेशन हमेशा से पर्यटकों की पसंद रहा है। यह पहाड़ी शहर अपने ख़ूबसूरत और दिलकश नजारों के लिए जाना जाता है और इस जगह पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

इस जगह पर आकर यहाँ के दिलकश मौसम के साथ- साथ पहाड़, घाटी और कल-कल करते झरनों के बीच शांति और सुकून का अनुभव करते हैं। महाबलेश्वर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, नदियों, झरनों, चोटियों और स्ट्रॉबेरी फार्म के लिए जाना जाता है।

इस शहर में कई प्राचीन मंदिर, बोर्डिंग स्कूलस, झरने, पहाड़ियां, घाटियां शामिल हैं। महाबलेश्वर हिल स्टेशन  वर्तमान में देश के सबसे अधिक देखे जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है।

लोनावाला हिल स्टेशन

लोनावाला हिल स्टेशन महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। पुणे और मुंबई के करीब स्थित यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत और सुरम्य हिल स्टेशन है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। इस जगह का मौसम बहुत ही प्यारा है।

इस जगह पर आपको प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। इस जगह पर आपको घूमने और देखने के लिए बहुत सारे झरनों, झीलों और पहाड़ियों से परिपूर्ण माहौल मिलेगा। यह वह जगहें हैं जो किसी भी जगह को परफेक्ट डेस्टिनेशन बनती हैं। सह्याद्री पहाड़ियों का एक हिस्सा होने के नाते लोनावाला हिल स्टेशन हमेशा से ही सैलानियों के मन को मोहता रहा है।

यह हिल्स स्टेशन देश दुनिया के ट्रेकर्स को भी अपनी तरफ़ आकर्षित करता रहा है। लोनावाला हिल्स स्टेशन घूमने के लिए आते हैं तो आप यहां के रास्ते पर पड़ने वाले खंडाला और राजमाची की यात्रा भी कर सकते है।

माथेरान हिल स्टेशन 

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर सह्याद्रि श्रेणी के बीच स्थित माथेरान एक छोटा मगर बहुत ही ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह काफ़ी ऊँचाई पर स्थित है जिसकी वजह से आसपास की पहाड़ियों का बहुत ही ख़ूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है। इस हिल स्टेशन की लोकप्रियता की एक और वजह मुंबई से नज़दीकी होना है।

महज़ 100 किलोमीटर की ड्राइव करके कोई भी इस जगह पर पहुंच सकता है। वीकेंड पर आने वाले पर्यटकों के लिए तो यह बिल्कुल ही परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस जगह पर पर्यटकों की अच्छी ख़ासी भीड़ रहती है। एक तरह से देखा जाए तो माथेरान भारत का सबसे छोटा हिल्स स्टेशन है।

लेकिन महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में शामिल किया है। इस हिल्स स्टेशन पर आकर आप शांति और सकून के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। यह उन पर्यटकों के लिए बेहद लोकप्रिय है जो साफ़ वातावरण और शांति के बीच समय व्यतीत करना चाहते हैं।

इगतपुरी हिल स्टेशन 

मुंबई से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित इगतपुरी महाराष्ट्र के प्रमुख हिल्स स्टेशन में से एक है। यह मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है। ये एक ऐसी जगह है जिसमें सह्याद्री रेंज की कुछ सबसे ऊंची चोटियाँ भी शामिल हैं।

यह हिल स्टेशन मुंबई और पुणे में रहने वाले लोगों के लिए एक पॉपुलर वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करता है जिसकी वजह से इस जगह पर वीकेंड पर आने वाले पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। आप पुराने किलों, ख़ूबसूरत झरनों और ऊंचे पहाड़ों को देखने के अलावा, रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं।

इस जगह को भटसा रिवर वैली, कोंकणडाडा घाटी, कैमल वैली और रंधा फॉल्स के साथ साथ कई नदियों और झरनों से सजाया गया है। इगतपुरी ट्रेकर्स के लिए भी स्कोप देता है। इस जगह से पर्यटक  त्रिंगलवाड़ी किला के लिए ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं।

खंडाला हिल स्टेशन 

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित खंडाला हिल स्टेशन एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। लोनावला के बिल्कुल निकट सह्याद्रि की तलहटी में स्थित इस जगह को अपनी सुंदर घाटियों, आकर्षित पहाड़ियों, घास के मैदान, शांत झीलों और झरनों के लिए जाना जाता हैं।

यह हिल स्टेशन मुंबई के काफ़ी नज़दीक होने के नाते एक वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में काम करता है। इस जगह की ख़ूबसूरती और मौसम हर किसी को पसंद आता है। खंडाला की सुन्दरता का रहस्य यहां का सुखद मौसम, सुगन्धित हवा और धुंध में लिपटी प्राकृतिक छटा है।

खंडाला में ऊँचे-ऊँचे पर्वतो को देखने का अपना एक अलग ही आकर्षण और रोमांच होता है। मानसून के दौरान खंडाला का रूप जादुई दिखाई देने लगता हैं। इस समय इसकी प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। प्रकृति प्रेमी इसकी हरियाली और खूबसूरत झरनों का नज़ारा देखने के लिए मानसून के मौसम में भी यहाँ की यात्रा करना पसंद करते हैं।