home page

ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर बिकता है सोने के भाव, आपको करोडपति बना देगी इसकी खेती

महंगाई के इस ज़माने में फल खाने से पहले भी इंसान उसकी क्वॉलिटी और प्राइस की अच्छी तरह तुलना कर लेता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे अंगूर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका एक दाना 30-35 हज़ार में बिकता है।
 | 
Expensive Grapes In World (1)
   

महंगाई के इस ज़माने में फल खाने से पहले भी इंसान उसकी क्वॉलिटी और प्राइस की अच्छी तरह तुलना कर लेता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे अंगूर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका एक दाना 30-35 हज़ार में बिकता है। अब इतना महंगा फल बाज़ार में ठेले पर तो बिकेगा नहीं, तो जनाब इसके लिए बाकायदा नीलामी होती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

जो अंगूर की सबसे ज्यादा महंगी बोली लगाएगा, ये अंगूरदाना उसी के मुंह में जाएगा। इस अनोखे अंगूर का नाम रूबी रोमन अंगूर है। इस अंगूर के स्वाद के आगे हरे और काले अंगूर कुछ भी नहीं हैं। खास तौर पर जापान में ये ख़ास अंगूर पैदा किया जाता है।

इस अंगूर के दाने सामान्य अंगूर से काफी ज्यादा बड़े होते हैं और इसका स्वाद बेहद मीठा होता है। दिलचस्प बात ये भी है कि जापान में भी इशिकावा प्री फ्रेक्चरल कंपनी के अलावा इसे कोई और नहीं उगाता।

30-35 हज़ार में बिकता है एक दाना

अब अंगूर इतना खास है, तो इसका दामा भी खास होगा ही। सबसे पहले तो ये जानना ज़रूरी है कि रूबी रोमन अंगूर बाज़ार में आपको कभी नहीं मिलेगा। दरअसल इसकी बिक्री नीलामी के ज़रिये होती है। लोग अंगूर के एक-एक दाने की बोली लगाते हैं।

साल 2020 में हुए एक ऑक्शन में एक अंगूर का गुच्छा 12 हज़ार अमेरिकन डॉलर यानि भारतीय मुद्रा के मुताबिक 8.8 लाख रुपये में बिका था। सीधे-सीधे कहें तो 24 दानों वाले इस गुच्छे का एक दाना 30 हज़ार रुपये का हुआ। आप ही सोचिए, एक गुच्छे की कीमत में शादी की गोल्ड ज्वैलरी आराम से बन जाएगी।

जापानी आम भी नहीं है कम

ऐसा नहीं है कि रूबी रोमन अंगूर ही जापान में पैदा होने वाला सबसे महंगा फल है। पिछले कुछ सालों में दुनिया के सबसे महंगे आमों में शुमार हुआ जापानी मियाज़ाकी आम भी कम नहीं है। लाल रंग का एक किलो आम ढाई लाख रुपये का मिलता है। दुनिया के कुछ और महंगे फलों में जापान का ही चौकोर तरबूज भी शुमार है।

जिसे अपने अनोखे शेप की वजह से 60 हज़ार रुपये में बेचा जाता है, जबकि इसी देश की सेंबेकिया स्ट्रॉबेरी भी आराम से 6 हज़ार रुपये दर्जन की कीमत पर बिकती है। इतने महंगे फलों की लग्ज़री सुनकर ही आम आदमी का मन भर जाएगा।