home page

इस बुजुर्ग ने बीमार होने के डर की वजह से पिछले 67 सालो से नही किया स्नान, मुंह धोने का सोचता है तो काँपती है टाँगे

सर्दियों में तो नहाना एक बड़ा खतरनाक टास्क लगता है। पर फिर भी बंदा 3-4 बजे तक सोचने लगता है कि यार नहा ही ले। पर कभी ऐसा सुना है कि कोई शख्स 67 वर्षों से नहाया ही ना हो?
 | 
इस बुजुर्ग ने बीमार होने के डर की वजह से पिछले 67 सालो से नही किया स्नान
   

सर्दियों में तो नहाना एक बड़ा खतरनाक टास्क लगता है। पर फिर भी बंदा 3-4 बजे तक सोचने लगता है कि यार नहा ही ले। पर कभी ऐसा सुना है कि कोई शख्स 67 वर्षों से नहाया ही ना हो? हां जी… ऐसे एक जनाब हैं जो बीते 67 वर्षों से नहाए ही नहीं हैं।

ईरान के रहने वाले हैं वो

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, शख्स का नाम अमो हाजी है। उम्र उनकी 87 वर्ष है। वो ईरान के रहने वाले हैं। दक्षिण ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं।

ये भी पढिए :- बाइक के शौक़ीन लड़के ने लकड़ी से बना दिया बुलेट बाइक का डिज़ाइन, लड़के का टैलेंट देख आप भी करेंगे वाहवाही

पर ऐसा क्यों कर रहे हैं?

मिली जानकारी के अनुसार, हाजी को लगता है कि अगर वे साफ-सफाई से रहेंगे तो वो बीमार हो जाएंगे। इसी कारण उन्‍हें पानी से नफरत है।

नहीं खाते ताजा खाना

सिर्फ पानी ही नहीं, हाजी को ताजा खाने से भी दिक्कत है। उन्हें ताजा खाना भी पसंद नहीं है। सड़े-गले पॉर्क्‍यूपाइन का मांस उनका फेवरेट फूड है। आपको सुनकर हैरत होगी कि तनाव दूर करने के लिए हाजी जानवरों के मल को तंबाकू की तरह के पाइप में डालकर धुआं फूंकते हैं।

ये भी पढिए :- नौकरी से मिलने वाली सैलरी से Mahindra Scorpio ख़रीदने का सोच रहे है, तो यहाँ समझे पूरा गणित

अब सवाल उठता है कि वो आखिर ऐसा क्योंकर कर रहे हैं? भावनात्‍मक रूप से जिंदगी में उनके कुछ परेशानियां आई थी, जिसके बाद उन्होंने लाइफ में जीने का ये तरीका सीख लिया।

बालों को आग लगाकर काटते हैं

हाजी दिन में 5 लीटर पानी पीते हैं। जब भी उनके बाल बढ़ जाते हैं तो वे उन्‍हें जला देते हैं। एक हेलमेट से वो सर्दियों में खुद को गर्म रखने की कोशिश करते हैं, इसका इस्‍तेमाल युद्ध के दौरान किया गया था।