home page

पाकिस्तानी की ये लड़की 16 साल की उम्र से हर शुक्रवार को बनती है दुल्हन, कारण जानकर आपकी आंखों से निकल पड़ेंगे आंसू

ज़िंदगी में एक दिन दुल्हन बनकर तैयार होने का ख्वाब हर लड़की देखती है लेकिन एक महिला 16 साल से हर हफ्ते दुल्हन बनकर तैयार होती है। पिछले 16 साल से हीरा ज़ीशान नाम की पाकिस्तानी महिला ये सिलसिला निभा रही है।
 | 
Woman Becomes Bride Every Week
   

ज़िंदगी में एक दिन दुल्हन बनकर तैयार होने का ख्वाब हर लड़की देखती है लेकिन एक महिला 16 साल से हर हफ्ते दुल्हन बनकर तैयार होती है। पिछले 16 साल से हीरा ज़ीशान नाम की पाकिस्तानी महिला ये सिलसिला निभा रही है।

इस दिन उसके हाथों में मेंहदी रची हुई होती है, गहनों से लदी ये महिला नए जोड़े में सजकर तैयार होती है। किसी भी लड़की के लिए उसकी शादी एक बड़ा दिन होता है और दुल्हन बनना एक खास सपना। पड़ोसी देश पाकिस्तान में हीरा ज़ीशान अपना ये शौक हर हफ्ते पूरा करती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

सजने-संवरने का शौक तो हर लड़की को होता ही है। कुछ लड़कियां लाइट तो कुछ हैवी मेकअप करके सजती-संवरती हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि दुल्हन बनकर रोज़ाना कोई तैयार नहीं होता। हीरा अजीबोगरीब शौक के पीछे हर हफ्ते दुल्हन बनकर तैयार होती है।

उसके इस शौक के पीछे बेहद दिलचस्प वजह है। ये पाकिस्तानी महिला पूरे सोलह श्रृंगार करके दुल्हन की तरह सजकर तैयार होती है। मज़े की बात तो ये है कि वो आज से ऐसा नहीं कर रही है, बल्कि पिछले 16 साल से वो अपना ये शौक पूरा कर रही है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहने वाली 42 साल की हीरा ज़ीशान हर हफ्ते शुक्रवार के दिन दुल्हन वाला पूरा साज-श्रृंगार करती हैं और सजकर तैयार हो जाती हैं। 16 साल पहले शुरू हुआ सिलसिला उन्होंने किसी शुक्रवार को नहीं छोड़ा। हीरा अपने दुल्हन के गेट अप में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं।

इस दौरान नए-नए फैशन के जोड़े पहनती हैं, हाथों और पैरों में मेहंदी लगाती हैं और शादी के गहने भी पहनती हैं। इसके बाद दिन भर वो इसी तरह सजी-धजी रहती हैं। उनकी तमाम खूबसूरत तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखी जा सकती हैं, जिनमें हीरा बेहद खूबसूरत दिख रही है।

हीरा खुद बता चुकी हैं कि अब से 16-17 साल पहले उनकी मां बहुत ज्यादा बीमार हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। बीमार मां की इच्छा थी कि वे मरने से पहले अपनी बेटी की शादी करवाना चाहती हैं।

ऐसे में हीरा की शादी अस्पताल में ही उस शख्स से हो गई, जिसने उनकी मां को खून दिया था। मां की खुशी के लिए हीरा ने वहीं शादी कर ली और उनकी विदाई रिक्शे में हो गई।

उस दिन न तो वे तैयार हो पाई थीं, न ही उन्होंने मेकअप किया था। हीरा की मां की भी मौत हो गई और उनके 6 बच्चों में से भी 2 की मौत भी हो गई थी। इस गम से उबरने के लिए उन्होंने खुद को दुल्हन की तरह सजाना शुरू कर दिया।