home page

भारत की ये जगह मिनी थाईलैंड के नाम से दुनियभर में फेमस, ख़ूबसूरती और चारों तरफ़ की हरियाली देख आएगी विदेशों वाली फ़ीलिंग

थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय जगह है। थाईलैंड में खाना, मनोरंजन और सुंदर स्थान हैं।
 | 
भारत की ये जगह मिनी थाईलैंड के नाम से दुनियभर में फेमस
   

थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय जगह है। थाईलैंड में खाना, मनोरंजन और सुंदर स्थान हैं। इसलिए बहुत से लोग थाईलैंड घूमते हैं। साथ ही, कपल्स थाईलैंड को हनीमून के लिए पसंद करते हैं। बजट के चलते, लोग थाईलैंड नहीं जा पाते। हम आपको बताएंगे भारत में एक ऐसी जगह के बारे में जो थाईलैंड से भी बेहतर है। इस स्थान को "मिनी थाईलैंड" भी कहा जाता है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

 हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती को लगभग हर कोई जानता है। यहाँ की हरियाली और पहाड़ें मन को मोह लेती हैं। आप प्रकृति में समय बिताना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के लिए कई जगह हैं, जिनमें से एक है जीभी। जहां मिनी आईलैंड बसा हुआ है

जीभी में ‘मिनी थाईलैंड’ का नजारा देख खो जाएगा दिल

जीभी एक ऐसी जगह है जो थाईलैंड में मौजूद आईलैंड की याद दिला देती है. यहां पर नदी दो बड़ी चट्टानों के बीच से बहती है, जिसे देखकर आपको पूरी थाईलैंड वाली फील आएगी. ये दो बड़ी चट्टानें या शिलाखंड ही यहां आकर्षण का केंद्र हैं.

जीभी में है खूबसूरत वाटरफॉल

जीभी में एक सुंदर जलाशय भी है। जो बहुत कम लोगों ने देखा है। इस झरने को घने जंगलों के बीच में पाया जाता है। यहां पर गिरते हुए पानी की आवाज मधुर संगीत की तरह लगती है। "मिनी थाईलैंड" के सुंदर दृश्य दिल जीतने के लिए पर्याप्त हैं, अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखना चाहते हैं|

फैमिली, पार्टनर या दोस्तों के साथ प्लान करें ट्रिप

घने देवदार के पेड़ों, पीनी की झीलों और प्राचीन मंदिरों के लिए भी फेमस है जीभी, यहां पर आप परिवार, पार्टनर, दोस्तों के साथ आ सकते हैं, या फिर सोलो ट्रिप भी प्लान की जा सकती है. जीभी आने के लिए ट्रेन से लेकर प्लेन और प्राइवेट टैक्सी तक की सुविधा उपलब्ध है.