home page

गिरगिट की तरह रंग बदलता है ये अनोखा सांप, जहरीला इतना की कोबरा भी कांप उठे

ऑस्ट्रेलिया जो कि अलग अलग प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों और अनोखी जीव-जंतुओं का घर है अपने खतरनाक और अत्यंत जहरीले सांपों के लिए भी प्रसिद्ध है।
 | 
inland-taipan-world-most-venomous-snake
   

ऑस्ट्रेलिया जो कि अलग अलग प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों और अनोखी जीव-जंतुओं का घर है अपने खतरनाक और अत्यंत जहरीले सांपों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस देश में मिलने वाले दस सबसे जहरीले सांपों में से नौ यहीं पाए जाते हैं। इनमें सबसे खतरनाक है इनलैंड ताइपेन जिसे वैज्ञानिक भाषा में ऑक्सीयूरेनस माइक्रोलेपिडोटस कहते हैं। इस सांप की एक विशेषता यह है कि यह रंग बदल सकता है जो इसे अपने आस-पास के पर्यावरण में छिपने में मदद करता है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

कितना खतरनाक होता है इसका जहर 

इनलैंड ताइपेन का विष इतना शक्तिशाली होता है कि यह एक समय में सौ से अधिक लोगों की जान ले सकता है। इसकी विषैलता की मात्रा एलडी50 श्रेणी में आती है जिसका अर्थ है कि यह छोटी सी मात्रा में भी घातक होता है। इसका विष कोबरा के जहर से दो या तीन गुना अधिक प्रभावी होता है।

fh

पर्यावरणीय अनुकूलन और आचरण

इनलैंड ताइपेन अपने वातावरण के अनुसार अपने रंग को बदलने में सक्षम है जिससे यह सर्दियों में गहरे और गर्मियों में हल्के रंग में नजर आता है। इसका यह गुण इसे शिकारियों से बचने और शिकार करने में मदद करता है। सुबह के समय यह सांप सबसे अधिक सक्रिय होता है जब यह धूप सेंकने और भोजन तलाशने में समय बिताता है।

यह भी पढ़ें; शादी के बाद लड़कियां क्यों हो जाती है पहले से ज्यादा सुंदर, हर मर्द को पता होनी चाहिए वजह

जहर की भयावहता और मनुष्यों से संपर्क

इनलैंड ताइपेन के जहर की एक खुराक में लगभग 44 मिलीग्राम जहर होता है, और यह 45 मिनट के भीतर एक व्यक्ति की जान ले सकता है। इसका जहर इतनी तेजी से असर करता है कि कई मामलों में लोगों ने आधे घंटे के भीतर असर महसूस किया है। हालांकि यह सांप शर्मीले स्वभाव का होता है और आमतौर पर उकसाए जाने पर ही हमला करता है।

जीवन काल और लंबी उम्र

इनलैंड ताइपेन के नर और मादा दोनों ही तेजी से विकास करते हैं और लगभग समान आकार के होते हैं। नर 16 महीने में यौन परिपक्व हो जाते हैं जबकि मादाएं लगभग 28 महीने में। कैद में इस प्रजाति के सांप आमतौर पर 10 से 15 साल तक जीवित रहते हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर में एक इनलैंड ताइपेन 20 वर्ष से अधिक पुराना देखा गया है।