home page

गाय का दूध निकालने के लिए गांव की महिला ने अपनाया देसी जुगाड, गाय के सामने खड़ा कर दिया बछड़ा और झट से निकाल लिया दूध

जो लोग गाय भैंस पालते हैं वो जानते हैं कि जब उनका बच्चा पैदा होता है और अगर वो मर जाए तो वो दूध देना बंद कर जाती हैं। कई बार उनको टीके लगाए जाते हैं। गांव-देहात में तो देसी नुस्खे बड़े काम के होते हैं।
 | 
desi jugaad cow milking
   

जो लोग गाय भैंस पालते हैं वो जानते हैं कि जब उनका बच्चा पैदा होता है और अगर वो मर जाए तो वो दूध देना बंद कर जाती हैं। कई बार उनको टीके लगाए जाते हैं। गांव-देहात में तो देसी नुस्खे बड़े काम के होते हैं। लेकिन बचपन में एक जुगाड़ देखा था, जिस तरह का भैंस का या गाय का बछड़ा हो वैसे ही रंग की कोई चीज आगे रख दो।

गाय उसे चाटती रहेगी अपना बालक समझकर और दूध निकाल लिया जाता था। कई बार जुगाड़ बदल भी जाता है। समय के साथ-साथ तब्दीली जरूरी है। आजकर गाय-भैंसें भी तो स्मार्ट हो गई हैं. एक वीडियो सामने आया है। इसमें गाय से ऐसे तरीके से दूध निकलवाया जा रहा है कि आप भी सोचकर सोच में पड़ जाएंगे।

ये भी पढिए :- गांव के लड़के ने देसी जुगाड़ लगाकर ट्रैक्टर को दे दिया जीप का लुक, लड़के का टैलेंट देख आनंद महिंद्रा ने की तारीफ़

बच्चे को बैठा दिया आगे

इस वीडियो में एक महिला दिखती है जो दूध निकाल रही है। एक बालक आगे बैठा है। वो गाय के बछड़े की तरह से ही बैठा है। वो उसे चाटे जा रही है, दुलार कर रही है। इसी बीच महिला आराम से दूध निकाले जा रही है। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा है कि ये तकनीक राजस्थान से बाहर नहीं जानी चाहिए। यानी कि उनके हिसाब से वीडियो राजस्थान का है।


ये भी पढिए :- दादी मां ने दिखाई हिम्मत और रस्सी बांधकर पहाड़ से कर दिया जंप, हौंश्ला देख हर कोई कर रहा वाहवाही

लोगों ने कर दिए जबरदस्त कमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा, 'ये अद्भुत है, इस तकनीक की खोज करने वाला पक्का न्यूटन को फिजिक्स पढ़ाया होगा।' वहीं एक दूसरे यूजर का लिखना है, 'इस गोपनीय तकनीक को ट्वीटर पर वायरल नहीं करना था गांव मे पशु पालने वाले इस तकनीक को जानते हैं।' एक यूजर ने कमेंट किया कि इस तकनीकी का लाभ सिर्फ राजस्थान को ही मिलना चाहिए। तो आपको कैसी लगा ये वाला देसी जुगाड़?

WhatsApp Group Join Now