Aaj ka Mausam: भारत के इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में हो सकती है बारिश, जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस बार रौद्र रूप देखा गया है। वहीं, अगस्त में देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत नहीं है और अगले पांच दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
दिल्ली में लोगों को सताएगी गर्मी
मौसम विभाग ने बताया की आज भी राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच बना रहेगा।
साथ ही, आने वाले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और तेज धूप के बीच गर्मी का दंश झेलना पड़ेगा। सितंबर महीने में भी गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इन राज्यों में बारिश के आसार
पंजाब मे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की अनुमान है। वहीं, हरियाणा में भी मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। यहां पर भी आज आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है।
हालांकि, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। साथ ही, दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी फिर से मौसम करवट बदल रहा है। यहां के कुछ जिलों में भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, राज्य में मानसून की गतिविधियां काकी कमजोर पड़ गई है। बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश को काफी नुकसान झेलना पड़ा है।
