home page

Today Weather Update: अगले कुछ घंटों में हरियाणा, पंजाब और यूपी समेत इन राज्यों में होगी बरसात, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

आज 18 सितंबर 2023 है, और हरतालिका तीज है। इस बीच, देश के कई हिस्सों में आज भी बादलों की आवाजाही के साथ बारिश होने की संभावना है। मानसून वापस आने से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।
 | 
Weather Update Today 18 September
   

आज 18 सितंबर 2023 है, और हरतालिका तीज है। इस बीच, देश के कई हिस्सों में आज भी बादलों की आवाजाही के साथ बारिश होने की संभावना है। मानसून वापस आने से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

हालाँकि, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम ऐसा ही रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की, कहीं-कहीं मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

आज मौसम विभाग ने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में आज भी बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम पिछले कुछ दिनों से सुहावना बना हुआ है। इसके अलावा, रविवार को भी कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई और उमस भी गर्मी से कम रही। मौसम विभाग ने कहा कि आज सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा कि आज सोमवार 18 सितंबर को भी देश के कई स्थानों पर हल्की, मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर पूर्व भारत, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, उत्तरी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश  में हल्की बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, हरियाणा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तमिलनाडु, केरल, कोंकण, गोवा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।