home page

गली के टॉमी कुत्ते ने पानी के राक्षस से ले लिया बड़ा पंगा, दोनों के बीच हुई खतरनाक झड़प पर विजेता का नाम जानकर नही होगा यकीन

जानवरों की लड़ाई के तमाम वीडियो आप देखते होंगे। जिसमें मगरमच्छ जैसे बड़े जानवर को इंसानों और दूसरे जानवरों पर हमला करते हुए भी आपने कई बार देखा होगा। लेकिन, क्या आपने कभी कुत्ते और मगरमच्छ की लड़ाई देखी है।
 | 
Dog fight with crocodile
   

जानवरों की लड़ाई के तमाम वीडियो आप देखते होंगे। जिसमें मगरमच्छ जैसे बड़े जानवर को इंसानों और दूसरे जानवरों पर हमला करते हुए भी आपने कई बार देखा होगा। लेकिन, क्या आपने कभी कुत्ते और मगरमच्छ की लड़ाई देखी है।

अगर नहीं देखी, तो ये वीडियो जरूर देखिए। इस वीडियो में एक कुत्ते ने एक मगरमच्छ पर हमला कर दिया और फिर उसके साथ बुरी तरह फाइट की। इस फाइट में कुत्ते ने मगरमच्छ के साथ जो किया वो देख आपको भी यकीन नहीं होगा।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता, मगरमच्छ को छेड़ रहा है और अचानक उसपर हमला कर देता है। कुत्ता मगरमच्छ के जबड़े को किनारे की तरफ से अपने मुंह में दबाता है और उसे नोंचने लगता है।

गली के टॉमी कुत्ते ने पानी

मगरमच्छ खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी कोशिश नाकाम होती है। फिर कुत्ता, मगरमच्छ को मुंह से दबाकर खींचने लगता है। और कुछ दूर तक घसीट लेता है। इस वीडियो को देखकर किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है, कि मगरमच्छ जैसा खूंखार जानवर एक कुत्ते के सामने हार गया।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wild_animal_pix नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक 16 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं। कई लोग तो इस वीडियो को देखकर काफी नाराज भी हुए।