home page

अनोखा इन्विटेशन कार्ड जिसमे दवा के पत्ते पर छाप दिया शादी का कार्ड, पढ़े लिखे लोग भी एकबार के लिए बन जायेगे उल्लू

हर व्यक्ति के लिये उसकी शादी का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है और वो इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं। अपनी शादी को यूनिक और यादगार बनाने के लिये हर कोई कई तरह के प्रयास करता है।
 | 
Wedding Card On Tablet Strip
   

हर व्यक्ति के लिये उसकी शादी का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है और वो इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं। अपनी शादी को यूनिक और यादगार बनाने के लिये हर कोई कई तरह के प्रयास करता है। शादी का इनविटेशन लेटर भी हर लड़के या लड़की के लिये बहुत महत्वपूर्ण चीज होती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

जिसे वो उम्र भर संभाल कर रखते हैं और अपनी शादी के दिन को याद करते हैं। हालांकि आज कल दुनिया काफी ज्यादा डिजिटल हो गयी है। ज्यादतर निमंत्रण मोबाइल फोन के द्वारा ही भेजे जाते हैं। तमिलनाडू में एक लड़के और लड़की ने अपनी शादी का कार्ड कुछ इस तरह छपवाया कि जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

दोनों फार्मेसी में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और फार्मेसी कॉलेजों में प्रोफेसर हैं। कोई पहली नजर में इनके शादी के कार्ड का डिजाइन देखकर नहीं जान सकता कि ये दवाई का पत्ता है या शादी का निमंत्रण कार्ड। ये दोनों तमिलनाडू के तिरुवन्नामलाई में रहते हैं।

इनके नाम वसंतकुमारी और एझिलारासन हैं। इन दिनों, उनकी शादी के कार्ड का डिजाइन सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। आरपीजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर इस कार्ड की फोटो अपलोड की है।

उसने इसके साथ एक कैप्शन लिखा है, "एक फार्मासिस्ट की शादी का निमंत्रण!" आजकल लोग बहुत सारे नए विचारों वाले हो गए हैं। इस पोस्ट को बहुत लोग शेयर कर रहे हैं। साथ ही बहुत से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कुछ लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं कि क्या इस शादी की एक्पायरी डेट भी बताई गई है। कार्ड में लिखा है कि दोनों की शादी 5 सितंबर, 2022 को होगी। 4 सितंबर को शाम 7 बजे रिसेप्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।