home page

गांव के लड़के ने पशुओं का चारा आगे रखकर दौड़ाई स्कूटी, लड़के का जुगाड़ू दिमाग देखकर लोग कर रहे तारीफ

भारत में एक बात का जरूर पालन किया जाता है। वो ये कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। जब इंसान को कोई जरूरत पड़ती है तो तब वो नए-नए आइडियाज लेकर आता है। 
 | 
man riding scooty put legs up
   

भारत में एक बात का जरूर पालन किया जाता है। वो ये कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। जब इंसान को कोई जरूरत पड़ती है तो तब वो नए-नए आइडियाज लेकर आता है और उसके भरोसे अपनी जरूरतों को पूरा करता है।

इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। एक किसान, स्कूटी पर अपनी फसल काटकर ले जाता नजर आ रहा है। ये वीडियो आपको हंसाएगा भी और ये सोचने पर भी मजबूर करेगा कि किसानों की जिंदगी कितनी तकलीफों में गुजरती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

इंस्टाग्राम अकाउंट @chrisbetzmann पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स, जो किसान लग रहा है, अपनी फसल को स्कूटी पर रखकर ले जाता नजर आ रहा है।

उसके बैठने का तरीका ऐसा है कि अगर जरा सा भी उसका संतुलन बिगड़ा तो वो नीचे गिर सकता है। इतनी फसल होने के बावजूद भी वो कमाल के तरीके से गाड़ी भी चला रहा है और फसल को भी सुरक्षित रखे हुए है।

दोनों पैर ऊपर चढ़ाकर चलाई गाड़ी

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- भारतीय ड्राइविंग स्किल्स को 1-100 तक में रेट करिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसान ने सिर्फ लुंगी पहनी है और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा है। अगली सीट पर उसने फसल लादा है।

फसल इतनी ज्यादा है कि उसका हाथ पूरी तरह स्कूटी के हैंडल तक भी नहीं पहुंच पा रहा है पर वो किसी तरह गाड़ी चला रहा है। सोचने वाली बात ये है कि अगर उसे ब्रेक मारना हुआ तो वो कैसे खुद की और सामने वाले की जान बचाएगा। वो दोनों पैरों को भी ऊपर चढ़ाए हुए है।

वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो को 48 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि गरीबी और जीने की स्ट्रगल किसानों से ये सब करवाती है। एक ने कहा कि ये सिर्फ भारत में ही होता है। एक ने कहा कि ये ड्राइविंग योगा है। एक ने कहा कि शख्स का संतुलन उसकी लव लाइफ से ज्यादा है।