home page

Weather Forecast: ठंडी हवाओ के साथ बारिश के लिए तैयार हो जाए जनता, भयंकर गर्मी और लू से मिलेगा जनजीवन को छुटकारा

देश भर में इस समय गर्मी अपने चरम पर है लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग से राहत की खबर आई है।
 | 
up-weather
   

देश भर में इस समय गर्मी अपने चरम पर है लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग से राहत की खबर आई है। मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव आने वाला है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा जिससे तापमान में कमी आएगी। यह बदलाव उन लोगों के लिए एक सही संकेत है जो अभी गर्मी से बेहाल हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

पश्चिमी विक्षोभ का असर 

विशेष रूप से पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिसे मौसमी बदलाव का प्रमुख कारण माना जा रहा है उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानिको का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में राज्य में बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और साथ ही गरज के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। इस बारिश से न केवल तापमान में कमी आएगी बल्कि यह गर्मी से राहत भी मिलेगी।

यूपी में गर्मी का असर

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, जैसे गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, और आगरा में लू के प्रकोप से लोग परेशान हैं। इन इलाकों में दिन के समय तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। हालांकि अगले कुछ दिनों में बारिश के अनुमान से उम्मीद बंधी है कि तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

यह बह पढ़ें; फ्रिज में रखने वाली प्लास्टिक की बोत्तलें मिनटों में हो जाएगी साफ, पढ़े लिखे लोग भी नही जानते ये खास तरीका

पड़ोसी राज्यों में भी असर

न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्यों जैसे हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में भी आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन की संभावना है। इन राज्यों में 4 से 5 मई के बीच बारिश होने की उम्मीद है जिससे गर्मी में कमी आएगी। यह बारिश न सिर्फ तापमान को कम करेगी बल्कि पर्यावरण में ताजगी भी लाएगी।