home page

लैप्टॉप के चार्ज में क्यों बना होता है ये काले रंग का सिलेंडर, लैप्टॉप को चार्ज करने के लिए क्या करना है काम

हम अपनी डेली लाइफ में कई ऐसी चीजें यूज करते हैं, जिनके पीछे का लॉजिक हम नहीं जानते। वर्क फ्रॉम होम करते हुए लोग अब लैपटॉप का इस्तेमाल काफी ज्यादा करने लगे हैं। लैपटॉप में आपने माउस और चार्जर को काफी बार देखा होगा।
 | 
laptop charger fact
   

हम अपनी डेली लाइफ में कई ऐसी चीजें यूज करते हैं, जिनके पीछे का लॉजिक हम नहीं जानते। वर्क फ्रॉम होम करते हुए लोग अब लैपटॉप का इस्तेमाल काफी ज्यादा करने लगे हैं। लैपटॉप में आपने माउस और चार्जर को काफी बार देखा होगा। लेकिन क्या आपने ये नोटिस किया है कि लैपटॉप में एक काले रंग का बॉक्स लगा हुआ होता है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

लेकिन क्या आपने सोचा है कि ये बॉक्स क्यों बना रहता है? लैपटॉप के चार्जर में बना काला गोल हिस्सा फेराइट बीड या फेराइट चोक के नाम से जाना जाता है। इसे फेराइट सिलेंडर भी कहते हैं। ये काला हिस्सा एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक सर्किट कहलाता है।

ये लैपटॉप तक पहुंचने वाले हाई फ्रीक्वेंसी को कम करता है। यानी फेराइट बीड फ्लो हाई फ्रीक्वेंसी को दबाने का काम करता है। ऐसा होने से डिवाइज के खराब होने के चान्सेस कम हो जाते हैं। अगर ये बॉक्स ना रहे तो लैपटॉप के खराब होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

करता है डिस्टर्बेंस कम

ये काला बॉक्स लैपटॉप में आने वाली डिस्टर्बेंस को कम करता है। अगर ये ना रहे तो आसपास मौजूद रेडियो फ्रीक्वेंसी आपकी स्क्रीन को हिला देगी। इससे स्क्रीन में झिलमिलाहट होने लगेगी।

ये बॉक्स इस समस्या से निजात दिलाता है। इसके अलावा लैपटॉप में जब करंट पास होता है, तब इससे रेडियो एनर्जी बनती है। ये एनर्जी बिना किसी नुकसान के चार्जिंग होने देता है।

बचा लेता है आपका कीमती डिवाइज

लैपटॉप पर बने इस सिलेंडर की वजह से आपका कीमती लैपटॉप सही रहता है। आसान शब्दों में कहे यो ये सिलेंडर एक डिवाइज में दोनों तरफ से बहने वाले फ्रीक्वेंसी को कम करती है।

अगर ये सिलिंडर ना हो तो आपका डिवाइज खराब हो जाएगा। ये सिलेंडर रेडियो फ्रीक्वेंसी से डिवाइज को बचाता है। तो समझ गए ना कि ये छोटा सा बॉक्स कैसे आपके कीमती लैपटॉप को बचाता है?