17 मई की दोपहर को सोना चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जाने 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव 

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार 17 मई को सोना 250 से 270 रुपए सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहर में सोना 73,750 रु. प्रति 10 ग्राम है।
 

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार 17 मई को सोना 250 से 270 रुपए सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहर में सोना 73,750 रु. प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड आज 67,600 रुपये का है। 19 अप्रैल को सोना 74,340 रुपए के रिकॉर्ड ऊपर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं सोना चांदी की कीमत जरूर जान ले।

चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी 

शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में सोने का भाव बढ़ा। 89,100 रुपये प्रति किलो चांदी का मूल्य था। पिछले तीन दिनों में चांदी की कीमत 2600 रुपए चढ़ गई है। चेन्नई और कोयंबटूर में सिल्वर का एक किलोग्राम 92,500 रुपये है। यह देश में चांदी की मौजूदा दर है।

Global Market में सोने का क्या भाव है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। शुक्रवार को सोना 1 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 2330.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। विपरीत चांदी का मूल्य थोड़ा गिर गया है और आज 27.35 डॉलर प्रति औंस पर खरीदा गया है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

ज्ञात करें सोने की शुद्धता के मानक

गोल्ड प्राइज से पहले 24  कैरट और 22 कैरट सोने की तुलना करना महत्वपूर्ण है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के पूरी तरह से शुद्ध सोना है। वहीं, 22 कैरट में तांबे या चांदी का अलॉयड मेटल मिलाया जाता है। 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोना है।