हरियाणा सरकार ने पेश कर दी धांसू योजना, गाय की खरीदने पर सरकार दे रही है 25 हजार रुपए
 

 पशु पालन और खेती बाड़ी के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा अब गाय की खरीद पर 25000 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है।
 

 पशु पालन और खेती बाड़ी के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा अब गाय की खरीद पर 25000 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। सरकार ने 20000 एकड़ भूमि पर ऑर्गेनिक कृषि और बागवानी का उद्देश्य रखा है।

1600 एकड़ भूमि पर कृषि और 4000 एकड़ भूमि पर बागवानी करने वाले किसानों की सरकार द्वारा मदद की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत भी कर दी गई है। इस पोर्टल पर अब तक 2000 से भी ज्यादा किसानों में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

किसानों को दिए जा रहे हैं 25 हजार रुपए

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। इसी प्रक्रिया में इस योजना का संचालन किया गया है। इसके अंतर्गत किसानों को दूध के लिए ड्रम खरीदने पर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके लिए सरकार 3000 रूपए दे रही है। यदि कोई किसान देशी गाय खरीदना चाहता है तो इसके लिए 25000 रुपए की राशि दी जा रही है। सरकार द्वारा किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि वह प्राकृतिक खेती को सीख सके। इस योजना पर 29.6 करोड रुपए बांट दिए गए हैं।

किसानो को मिलेगा ये लाभ

 सरकार द्वारा ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। यदि किसी किसान की ऑर्गेनिक फार्मिंग को नुकसान होता है तो सरकार उसकी भरपाई करती है। इस योजना में सरकार द्वारा 100 क्लस्टर बनाए गए हैं। एक क्लस्टर में 25 एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के लिए शामिल किया गया है। राज्य सरकार द्वारा ऑर्गेनिक फार्मिंग द्वारा प्राप्त उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग भी करवाई जा रही है।  इससे किसानों को सीधे-सीधे फायदा होता है।