Fatehabad To Chandigarh Bus: फतेहाबाद और कैथल से चंडीगढ़ जाने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, हरियाणा रोडवेज ने शुरू की बस सेवा

हरियाणा राज्य परिवहन ने फतेहाबाद से चंडीगढ़ के बीच एक नई सुपरफास्ट बस सेवा शुरू की है, जिसे 'राजधानी एक्सप्रेस' नाम दिया गया है।
 

हरियाणा राज्य परिवहन ने फतेहाबाद से चंडीगढ़ के बीच एक नई सुपरफास्ट बस सेवा शुरू की है, जिसे 'राजधानी एक्सप्रेस' नाम दिया गया है। यह सेवा फतेहाबाद, कैथल, चंडीगढ़ के बीच वाया भूना, सुरेवाला-चौक, नरवाणा, कलायत, पेहवा, अःशहर, जीरकपुर मार्ग पर संचालित होगी। इस नई बस सेवा का उद्देश्य यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करना है।

बस सेवा का टाइम और शेड्यूल

सुबह के समय, फतेहाबाद से यह बस 08:00 बजे प्रस्थान करेगी और नरवाणा से 09:30 बजे कैथल से 10:10 बजे, पेहवा से 10:50 बजे गुजरेगी। यह यात्रा विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी जिससे यात्रियों को उनके निकटतम स्थलों से आसानी से यात्रा करने का विकल्प मिल सकेगा।

वापसी का टाइम और शेड्यूल

वापसी में चंडीगढ़ से यह बस दोपहर 02:30 बजे निकलेगी, अम्बाला शहर से शाम 03:45 बजे, पेहवा से 05:00 बजे, कैथल से 05:45 बजे और नरवाणा से शाम 06:30 बजे प्रस्थान करेगी। इस सेवा के माध्यम से यात्री सुविधाजनक समय पर अपने गंतव्य स्थल तक पहुंच सकेंगे।

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

राजधानी एक्सप्रेस के रूप में इस नई बस सेवा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को तेजी से और आराम से उनके गंतव्य तक पहुंचाना है। इस बस में आधुनिक सुविधाएँ और आरामदायक सीटें दी गई हैं जो लंबी दूरी की यात्रा को भी आसान बनाती हैं। इसके अलावा इस सेवा के माध्यम से व्यवसायिक यात्रियों को भी अपने कार्यस्थलों तक जल्दी पहुंचने में सहायता मिलेगी।