Haryana Roadways Job: हरियाणा रोडवेज में 991 पदों पर होगी कंडक्टरों की भर्ती, जाने कौनसे जिलें में कितनी कंडक्टर की निकली है भर्ती

हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग ने HKRN (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) के माध्यम से रोडवेज कंडक्टरों के 991 नए पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।
 

हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग ने HKRN (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) के माध्यम से रोडवेज कंडक्टरों के 991 नए पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती प्रक्रिया हरियाणा राज्य के विभिन्न डिपो में की जाएगी, जिसमें से प्रत्येक डिपो के लिए निर्धारित पदों की संख्या भी जारी की गई है।

डिपो अनुसार भर्ती की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया में चरखी दादरी से 30, दिल्ली से 11, और फतेहाबाद से 22 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। झज्जर में 50, करनाल में 60 और पलवल में 41 पद उपलब्ध होंगे। इसी तरह यमुनानगर में 45, अंबाला में 20, कुरुक्षेत्र में 53, सिरसा में 49, सोनीपत में 54, हिसार में 62, रेवाड़ी में 25, फरीदाबाद में 60, जींद में 70, पानीपत में 20, रोहतक में 15, गुरुग्राम में 85, नूंह में 40, नारनौल में 54, पंचकूला में 85 और चंडीगढ़ में 40 पद निर्धारित किए गए हैं।

HKRN द्वारा आयोजित इस भर्ती के माध्यम से चयनित कंडक्टरों के लिए हरियाणा रोडवेज में करियर की अच्छी संभावनाएं होंगी। इस भर्ती से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि यह सरकारी सेवा में जाने का एक सुनहरा मौका भी प्रदान करेगा।