धर्मेंद्र की इस फिल्म के सामने 47 साल पहले बड़े फिल्मी सितारों ने झुका दिए थे घुटने, लगभग 50 हफ्ते तक सिनेमाघरों में मचाया धमाल

88 वर्षीय धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। अपने छह दशक से अधिक के लंबे फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने न केवल हिंदी सिनेमा के क्षितिज को बदला है।
 

88 वर्षीय धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। अपने छह दशक से अधिक के लंबे फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने न केवल हिंदी सिनेमा के क्षितिज को बदला है। बल्कि अनगिनत यादगार और हिट फिल्में दी हैं। इस उम्र में भी वे पूरी तरह से फिल्मों में सक्रिय हैं, जो उनके जुनून और समर्पण को दर्शाता है।

धर्मेंद्र की यह फिल्मी यात्रा नए अभिनेताओं के लिए एक प्रेरणा है और उनका करियर हिंदी सिनेमा में उनके अटूट योगदान को दर्शाता है। उनका जीवन और करियर यह सिखाता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और जुनून तथा समर्पण के साथ किसी भी उम्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

ये भी पढ़िए :- हरियाणा में इन रूटों से होकर गुजरने वाली ये ट्रेन इन दिनों रहेगी रद्द, जाने क्या होगा रूट डायवर्ट

धरम वीर

1977 में रिलीज हुई 'धरम वीर' धर्मेंद्र के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। बल्कि इसने 50 हफ्तों से अधिक समय तक सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाए रखी थी।

धर्मेंद्र के साथ जितेंद्र, जीनत अमान, नीतू सिंह, प्राण, जीवन और रंजीत जैसे कलाकारों ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। 'धरम वीर' 1977 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक थी और इसने उस दशक की अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर दी थी।

स्टाइल और संगीत का अद्भुत संगम

धर्मेंद्र की इस फिल्म की विशेषता उनकी जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ उनकी आउटफिट भी थी। जिसने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि उनकी अनोखी पोशाक के लिए कुछ आलोचना भी हुई थी।

लेकिन फिल्म की अपार सफलता ने सभी आलोचनाओं को पीछे छोड़ दिया। 'धरम वीर' में बॉबी देओल ने भी बचपन में धर्मेंद्र की भूमिका निभाई थी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

ये भी पढ़िए :- रेंट पर मकान देते वक्त रेंट एग्रीमेंट के साथ बनवा ले ये कागज, आपकी प्रॉपर्टी पर कब्जा नही कर पाएगा किरायेदार

फिल्म का यादगार संगीत

'धरम वीर' की एक और बड़ी उपलब्धि इसका संगीत था, जो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस फिल्म के गाने ने न केवल उस समय के संगीत चार्ट्स पर राज किया था। बल्कि आज भी ये गाने कई संगीत प्रेमियों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में शामिल हैं।