99 प्रतिशत लोगों को नही पता होती LKG, UKG की फ़ुल फ़ॉर्म, शर्त लगा लो होशियार लोग भी नही दे पाएंगे सही जवाब

सभी बच्चे अपने स्कूल की पढ़ाई की शुरुआत प्री-प्राथमिक विद्यालय से करते है। यहां पर बच्चों को खेल- खेल में पढ़ाया जाता है। बच्चों को पेंसिल पकड़ कर लाइन खीचना, अक्षर बनाना और बोलना सिखाया जाता है।
 

सभी बच्चे अपने स्कूल की पढ़ाई की शुरुआत प्री-प्राथमिक विद्यालय से करते है। यहां पर बच्चों को खेल- खेल में पढ़ाया जाता है। बच्चों को पेंसिल पकड़ कर लाइन खीचना, अक्षर बनाना और बोलना सिखाया जाता है। सभी बच्चे नर्सरी के बाद एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन लेते हैं।

हमने इन कक्षाओं का नाम तो कई बार सुना है पर क्या कभी मन में ये सवाल आया कि इनका पूरा नाम क्या होता है। आखिर बच्चे जब इन क्लास में जाते हैं तो इनका अर्थ क्या होता है।

LKG का पूरा अर्थ 

LKG का पूरा अर्थ होता है लोअर किंडरगार्टन। ये प्ले ग्रुप और नर्सरी के बाद अगली क्लास होती है। इसमें पहुंचने पर भी बच्चे खास पढ़ाई नहीं करते हैं सिर्फ मूल बातें सीखते हैं। इस क्लास में बच्चे सिर्फचित्र पहचानना, लाइनें खींचना, ड्रॉइंग बनाना, कविता पाठ आदि सीखते हैं। इस क्लास में भी कुछ लिखने का काम होने लगता है।

UKG का पूरा अर्थ 

UKG का पूरा अर्थ अपर किंडरगार्टन होता है, जो लोअर किंडरगार्टन से एक ऊपर की श्रेणी की क्लास होती है। ये दोनों ही क्लास अपने छोटे नाम एलकेजी और यूकेजी से ज्यादा प्रसिद्ध हैं। एलकेजी पूरा करने के बाद यूकेजी में प्रवेश होता है।

किंडरगार्टन का अर्थ 

यह नाम शायद बच्चों को बचपन देने के लिए दिया गया होगा क्योंकि इन क्लासों में पढ़ाई को बहुत महत्व नहीं दिया जाता। किंडरगार्टन का अर्थ है बच्चों के लिए बगीचा या गार्डन।

एलकेजी और यूकेजी को बेसिक स्कूल मानते हैं, जहां विद्यार्थियों को शिक्षण से परिचय मिलता है। हालांकि ये स्कूलों पर भी निर्भर करते हैं, इन क्लासेस में पढ़ाई पर कोई खास दबाव नहीं है।

प्रिपरेट्री स्कूल में होती है पढ़ाई

नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में यूं तो खास पढ़ाई का बोझ नहीं होता लेकिन ये स्कूल पर भी निर्भर करता है। अगर प्रिपरेट्री स्कूल है यानी ऐसा स्कूल जहां क्लास वन में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस को पास करने की तैयारी करवायी जाती है तो यहां पढ़ाई दूसरे स्कूलों से ज्यादा होती है।