केबिन में बैठा इलाज करवाने आए मरीज के लिए भगवान बना डॉक्टर, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा जिसे देख आप भी बोल उठेंगे की भगवान का दूसरा रूप है डॉक्टर

मरीज डॉक्टर की कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक बेहोश हो जाता है।
 

मरीज डॉक्टर की कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक बेहोश हो जाता है। जैसे ही डॉक्टर उसे देखता है, वह उसके पास पहुंचकर उसके सीने पर थपकी देना शुरू कर देता है। मरीज कुछ देर बाद होश में आता है। यह घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर की है। Video clip में मरीज को सडन कार्डियक अरेस्ट हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है। डॉक्टर को साक्षात भगवान का रूप बताने वाले राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक ने भी इसे शेयर किया है। 

मरीज का सीपीआर

यह वीडियो क्लिप लगभग 37 सेकंड की है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार, कोल्हापुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अर्जुन अदनायक इसमें एक व्यक्ति की जान बचा रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति, नीली टीशर्ट पहने हुए, डॉक्टर के केबिन में बातचीत कर रहा है।

वह अचानक बेहोश हो जाता है। वह व्यक्ति बेहोश होते हुए डॉक्टर की टेबल को खटखटाकर उनसे मदद करने का संकेत देता है। डॉक्टर ने उसकी हालत देखते ही अपनी कुर्सी छोड़कर उसे सीपीआर देना शुरू कर दिया। वह व्यक्ति जल्द ही होश में आ जाता है। 

सोशल मीडिया पर व्यापक प्रशंसा

डॉक्टर अर्जुन को वीडियो शेयर करते हुए राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक ने वास्तविक जीवन में एक हीरो बताया है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि ऐसे महान हीरोज की प्रशंसा की जानी चाहिए। डॉक्टर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।

करीब चालिस हजार लोगों ने यह वीडियो देखा है। एक उपयोगकर्ता ने बताया कि ऐसे हालात में किसी की जान बचाने का यह सबसे अच्छा उपाय है। साथ ही, उन्होंने लिखा कि सीपीआर को स्कूलों की पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए।