नदी किनारे घूम रही महिला पर पहाड़ी शेर ने मौक़ा पाकर कर दिया हमला, पालतू डॉगी ने खुद की जान देकर बचाई अपनी मालकिन की जान, वफ़ादारी का क़िस्सा सुनकर आप भी करेंगे तारीफ़

दुनिया में अगर वफादारी को लेकर कोई किताब लिखी जाए, तो उसमें सबसे ज्यादा कहानियां डॉग्स की ही होंगी। अमेरिका से एक डॉग की वफादारी की और कहानी सामने आ रही है। नॉर्थ कैरोलिना में एक महिला पर अचानक से खतरनाक पहाड़ी शेर ने अटैक कर दिया।
 

दुनिया में अगर वफादारी को लेकर कोई किताब लिखी जाए, तो उसमें सबसे ज्यादा कहानियां डॉग्स की ही होंगी। अमेरिका से एक डॉग की वफादारी की और कहानी सामने आ रही है। नॉर्थ कैरोलिना में एक महिला पर अचानक से खतरनाक पहाड़ी शेर ने अटैक कर दिया।

तभी वहां पर उसका पालतू डॉगी बीच में आ गया और वो अपनी मालकिन को बचाने लगा। इसमें हुआ ये कि महिला तो बच गई लेकिन इस अटैक में उसका पालतू डॉगी नहीं बच पाया। उसने अपनी मालकिन को बचाने के लिए अपनी जान दे दी।

ये भी पढिए :- इस बांग्लादेशी कलाकार की आवाज़ सुनकर लोगों को याद आई ढिंचैक पूजा, ऋतिक रोशन की फ़िल्म का गाना गाया तो लोगों ने माँगी रहम की भीख

इंस्टा पर दी उसकी मौत की जानकारी

इस फीमेल डॉगी का नाम Eva था और वो 2.5 साल की थी। Erin Wilson ने बताया कि जब और एवा दोनों ट्रिनिटी नदी के पास बीते महीने वॉक कर रहे थे, तभी वहां पर एक पहाड़ी शेर आ गया। शेर ने दोनों पर अटैक कर दिया, पहले शेर ने एरिन के कंधे पर अटैक किया था पहले। लेकिन तभी वहां एवा पहाड़ी शेर के सामने आ गई और उसने उसका सामना किया।

बुरी तरह से कर दिया जख्मी

पहाड़ी शेर ने एवा पर अटैक कर दिया। उसके अटैक के कारण एवा की खोपड़ी मं फ्रैक्चर हो गया था। उसकी एक आंख बुरी तरह से सूज चुकी थी। एवा का ट्रीटमेंट करवाने के लिए वो उसे अस्पताल लेकर गई।

यहां तक कि उसकी फीस भरने के लिए उन्होंने लोगों से ऑनलाइन मदद भी मांगी। कुछ लोगों ने उनकी मदद की। पर आखिरकार डॉक्टर्स भी उसे बचा नहीं पाए और दर्द के मारे उसने दम तोड़ दिया।