नन्हे से बच्चे ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र जिसे सुनकर लोग हो गये मंत्रमुग्ध, भोले के भक्तों में हिम्मत भर देगी बच्चे की आवाज़

जैसे की आप जानते है सावन का महीना चल रहा है और शिव के भक्त मंदिरों में भगवान की स्तुति करते और सड़कों पर कांवड़ लेकर चलते नजर आ रहे हैं।
 

जैसे की आप जानते है सावन का महीना चल रहा है और शिव के भक्त मंदिरों में भगवान की स्तुति करते और सड़कों पर कांवड़ लेकर चलते नजर आ रहे हैं। जब शिव भक्तों की बात होती है तो रावण का भी जिक्र करना जरूरी है जो शिव का सबसे बड़ा भक्त माना जाता था।

रावण ने शिव की स्तुति में शिव तांडव स्तोत्र की रचना की थी। आज भी शिव भक्त इसका पाठ करते हैं। शिव तांडव स्तोत्र का उच्चारण करना बड़े-बड़ों के लिए काफी मुश्किल है क्योंकि इसमें प्रयोग किए गए शब्द बेहद क्लिष्ट हैं। बच्चे तो शायद ही इसका पाठ कर पाएंगे।

हालांकि इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा सा बच्चा बिना किसी गलती के शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करता नजर आ रहा है। हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर @shivanshprajapati021 नाम के एक अकाउंट पर शेयर किया गया है।

जिसे देखकर आपका सावन मास सार्थक लगने लगेगा। दरअसल, इस वीडियो में एक छोटा बच्चा शिव तांडव स्तोत्र सुनाता दिखाई दे रहा है। आपने बाहुबली जैसी फिल्मों में शिव तांडव स्तोत्र का पाठ होते देखा होगा। उसपर गाने तक बन जाते हैं। पर क्या कभी आपने इतने कम उम्र के बच्चे को इसका पाठ करते देखा है?

बच्चे ने किया शिव तांडव का पाठ

इस वायरल वीडियो में बच्चा एक खेत में खड़ा दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर लगता है की वह 5-6 साल की उम्र से अधिक नहीं है। उसने सिर्फ बनियान और शॉर्ट्स पहन रखा हैं। बच्चे का नाम शिवांश प्रजापति है और उसे इंस्टाग्राम पर 2 लाख के लगभग लोग फॉलो करते हैं।

वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उससे शिव तांडव स्तोत्र सुनाने की बात कहता है तो बच्चा पूरे एक्सप्रेशन के साथ गजब तरीके से उसका पाठ करता है। उसकी ऊर्जा जबरदस्त की लग रही है। बच्चे के बोलने का तरीका भी शानदार है।

वीडियो हो रहा है वायरल

इस वायरल वीडियो को अब तक 8 लाख से अधिक लोगों ने देखा हैं। बहुत से लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए कहा कि बच्चों को ऐसी शिक्षा सभी को देनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने कॉमेंट करते हुए कहा- “ये बच्चा साधारण नहीं है।

पिछले जन्म में जरूर कोई विद्वान रहा होगा, हर हर महादेव!” एक व्यक्ति ने कॉमेंट करते हुए कहा- “गांव का बालक है सहाब, संस्कार और संस्कृति दोनों अच्छे से ज्ञात है।” एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए कहा कि शिव तांडव काफी कठिन होता है, इस बच्चे को दिल से आशीर्वाद।