AI ने बनाई भारत के सबसे फ़ेमस लोग बूढ़े होने पर कैसे दिखाई देंगे, कोहली के बुढ़ापे की फ़ोटो देख नही रुकेगी हंसी

जैसे की आप जानते है की आजकल सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की काफी चर्चा हो रही है। इस तकनीक की सहायता से उन स्थितियों को उकेरा जा सकता है, जिसकी कोई संभवना नहीं है।
 

जैसे की आप जानते है की आजकल सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की काफी चर्चा हो रही है। इस तकनीक की सहायता से उन स्थितियों को उकेरा जा सकता है, जिसकी कोई संभवना नहीं है। क्या आपने कभी सोचा था कि आप अंबानी को गरीब के रूप में देख सकते है?

क्या आपने कभी ये सोचा था कि पीएम मोदी रॉकस्टार के रूप में कैसे दिखाई देंगे? हालांकि इन तमाम स्थितियों को AI ने चेहरा दे दिया। सोशल मीडिया पर इन कल्पनाओं के फेस को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर Jyo John Mulloor नाम के एक एकाउंट पर एक आर्टिस्ट के पोस्ट बहुत वायरल हो रहे हैं। ये आर्टिस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये ऐसी कल्पनाओं को धरातल पर लाता है, जो कभी संभव ही नहीं है।

इनके पोस्ट शेयर होते ही वायरल हो जाते हैं। इंस्टाग्राम पर Jyo John Mulloor को 255 हजार लोग फॉलो करते हैं। जो इंडियन हैं और अपने आर्ट में इंडियन सेलेब्स के रूप को बहुत ही मजेदार चेहरा देते हैं। अभी तक उनके अधिकांश पोस्ट वायरल हो चुके हैं।

महात्मा गाँधी की सेल्फी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से Jyo John Mulloor ने महात्मा गाँधी की सेल्फी बनाई थी। इसमें गांधीजी अपने प्रशंसकों के बीच सेल्फी लेते दिखाई दे रहे है। ये इतनी वास्तविक लग रही थी कि हर किसी के दिल को छू गई।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बचपन की तस्वीर ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। इसमें ट्रम्प अपने हाथ में आइसक्रीम लिए नजर आए। लोगों को ट्रम्प के चेहरे के एक्सप्रेशन काफी पसंद आए थे।

मोदी जी का रॉक स्टार लुक

पीएम मोदी बहुत ही गंभीर स्वभाव के हैं। लेकिन अगर वो रॉक स्टार होते तो? जो ने उनका रॉकस्टार अंदाज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है। लोगों को मोदी जी का रॉक स्टार लुक भी बहुत पसंद आया था।

कप्तान धोनी स्पैरो लुक

जॉन स्पैरो को तो आप जानते होंगे। लेकिन जो ने पाइरेट्स ऑफ़ चेन्नई की एक अपनी टीम बनाई और उसमें कप्तान धोनी स्पैरो को ही क्रिएट कर दिया। लोगों को धोनी का ये अलग अनोखा रूप काफी पसंद आया था। इसके अलावा उन्होंने धोनी के बुढ़ापे की भी एक तस्वीर शेयर की। आपका क्या कहना है?

विराट रगणार लोथबरॉक लुक

अब बात करते हैं विराट कोहली की। जो ने विराट को विराट रगणार लोथबरॉक का रूप दिया। मशहूर वेब सीरीज के इस किरदार को कोहली में बदल कर जो ने लोगों का दिल जीत लिया।