अनुष्का और विराट अपने बॉडीगार्ड को कितनी देते है महीने की सैलरी, बड़ी कंपनी के मालिक से भी ज्यादा कमाता है विराट का बॉडीगार्ड

बॉलीवुड स्टार्स सिक्योरिटी के लिए बड़ी रकम खर्च करते हैं, और जब बात क्रिकेट स्टार और बॉलीवुड स्टार दोनों की हो तब तो सुरक्षा की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। 
 

बॉलीवुड स्टार्स सिक्योरिटी के लिए बड़ी रकम खर्च करते हैं, और जब बात क्रिकेट स्टार और बॉलीवुड स्टार दोनों की हो तब तो सुरक्षा की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड की सैलरी सामने आई है।

बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है और एक्ट्रेस पर्सनल बॉडीगार्ड का प्रकाश सिंह उर्फ सोनू है। अनुष्का सोनू को उनकी सेवाओं के लिए बहुत बड़ी कीमत अदा करती हैं।

अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड की सैलरी

अनुष्का और विराट का यह बॉडीगार्ड सोनू अनुष्का की शादी से पहले से ही उनका बॉडीगार्ड है। शादी होने के बाद भी अनुष्का ने अपने इस भरोसेमंद बॉडीगार्ड को अपने साथ ही रखा। सोनू का असली नाम प्रकाश सिंह है। किसी भी मौके पर सोनू अनुष्का के साथ साए की तरह बने रहते हैं।

इसीलिए अनुष्का इन्हें 1.2 करोड़ सालाना सैलरी भी देती है। इतनी सैलरी किसी कंपनी के सीईओ को भी नहीं मिलती होगी शायद।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लिए सोनू उनके परिवार का हिस्सा हैं। हर साल अनुष्का सोनू का जन्मदिन मनाती हैं और जीरो के सेट पर भी एक्ट्रेस ने सोनू का बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

विराट कोहली को भी सिक्योरिटी देते हैं सोनू

सिर्फ अनुष्का ही नहीं बल्कि सोनू कई बार विराट कोहली की सुरक्षा भी करते हैं, कई बार जब पूर्व कप्तान का सिक्योरिटी गार्ड नहीं मौजूद रहता है तब भी सोनू कोहली को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

जब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने वाली थीं उस वक्त सोनू ने एक्ट्रेस की सुरक्षा बेहतरीन तरीके से की थी और वहीं जब कोविड का वक्त चल रहा था उस वक्त अनुष्का के साथ सोनू पीपीई किट पहने नजर आते थे।

2017 में विराट और अनुष्का ने की शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी कर ली थी। पिछले साल विराट और अनुष्का के घर बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम दोनों ने वामिका रखा है।

हाल ही में वामिका एक साल की हो गई। इस मौके पर विराट और अनुष्का दोनों ने खूबसूरत तस्वीर बेटी के साथ शेयर की थी।