बच्चे ने जन्म लेते ही मां को दी प्यार भरी झप्पी, मां और बच्चे की इस जोड़ी को देख डॉक्टर को नही हुआ आँखो पर यकिन

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। एक मां जब पहली बार अपने बच्चे को टच करती है तो उस एहसास को शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है।
 

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। एक मां जब पहली बार अपने बच्चे को टच करती है तो उस एहसास को शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है। आप ने भी मां और बच्चे के इन सुंदर लम्हों को कई बार देखा होगा।

लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वह आपने शायद जीवन में पहले कभी नहीं देखा होगा। इस नजारे को देखकर आपके अंदर भावनाओं का सैलाब सा उमड़ पड़ेगा।

पैदा होते ही मां को लगाया गले

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों मां और बेटे का एक सुंदर वीडियो सबका दिल जीत रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक नवजात शिशु गर्भाशय से बाहर निकलते ही मां से लिपट जाता है। वह मां के चेहरे पर बड़े प्यार से चिपक जाता है।

उसे देख ऐसा लगता है मानो वह अपनी मां को प्यार की झप्पी दे रहा है। बच्चे का यह प्यार देख बेड पर लेटी मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। अपने बच्चे को पहली बार गले लगाने की फीलिंग मां को बड़ी अच्छी लगती है। उसकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगते हैं।

उसके लिए यह पल जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा बन जाता है। इस खूबसूरत नजारे को अस्पताल में मौजूद एक शख्स कैमरे में कैद कर लेता है। वीडियो सिर्फ 22 सेकंड का है, लेकिन कुछ ही सेकंड में यह हमारे चेहरे पर मुस्कान बिखेर देता है। इस खूबसूरत वीडियो को ट्विटर पर @TheFigen_ नाम की आईडी ने शेयर किया है।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘न्यूबॉर्न बेबी अपनी मां को छोड़ना नहीं चाहता।’ वीडियो देखकर लोग भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। वह इस पर दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “बहुत ही खूबसूरत वीडियो।”

दूसरे ने कहा “इससे सुंदर और अद्भुत चीज मैंने आज तक दुनिया में नहीं देखी।” फिर एक कमेंट आता है “मां होती ही इतनी प्यारी है। उसे देखकर गले लगाने का दिल करता है।” एक अन्य शख्स लिखता है “कुदरत का अद्भुत करिश्मा।”

यहां देखें मां को गले लगाते नवजात का वीडियो

उम्मीद करते हैं कि आपको मां बेटे की यह सुंदर कैमेस्ट्री पसंद आई होगी। वैसे जब आपने अपने बच्चे को पहली बार सीने से लगाया था तो आपको कैसा महसूस हुआ था? अपने अनुभव कमेंट में शेयर करें। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो उसे भी दूसरों के साथ साझा करना ना भूलें।