हर रोज की तरह मछली पकड़ने गये मछुआरे के जाल में फ़ंसी करोड़ों की मछली, कीमत का पता चला तो रातोंरात करोड़पति बना शख्स

दुनिया भर में 2,18,000 नामों से मछलियों की कम से कम 28,500 प्रजातियां हैं।
 

दुनिया भर में 2,18,000 नामों से मछलियों की कम से कम 28,500 प्रजातियां हैं। हम आज जलीय जीवों में रुचि रखने वालों को दुनिया में मौजूद ऐसी मछलियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है। वहीं कुछ मछलियां बहुत खतरनाक होती हैं। कांटे में इन मछलियों को फंसाने का विचार भी नहीं आता। वहीं, एक मछली की उल्टी करोड़ों रुपये की है। दुनिया की सबसे दुर्लभ मछलियों के बार में जानें सब कुछ।

इस मछली की कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे

सोवा मछली दुनिया की सबसे दुर्लभ और महंगी मछली है। इस मछली के पेट से निकलने वाले पदार्थों में औषधीय और उपचारात्मक गुण होते हैं। मछली से प्राप्त धागे भी शल्य चिकित्सा में प्रयोग किए जाते हैं। मछली का वजन २० से ४० किलोग्राम होता है। पाकिस्तान के इब्राहिम हैदरी गांव के एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले सोवा (गोल्डन फिश) खो दिया। जानकारी के अनुसार, इस मछली का मूल्य लगभग 7 करोड़ रुपये था।

​​गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली मछली​

गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली एक मछली भी दुनिया में है। इस प्रजाति की मछली दुर्लभ है। भारत में पहली बार इस मछली की खोज हुई है। सेंट्रल मरीन फिशरीज इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने मन्नार की खाड़ी में इस मछली की खोज की है।

यह मछली वैज्ञानिक रूप से स्कॉर्पिनोस्पिसिस नेगलेक्टा कहलाती है। सेंट्रल मरीन फिशरीज इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक ने बताया कि पहली बार उन्होंने देखा कि यह मछली घास में छिपी हुई थी। उन्हें नहीं मालूम था कि वह पत्थर का छोटा टुकड़ा है या कोई मछली है। किंतु चार सेकंड के बाद ही उसने अपना रंग बदलकर काला हो गया, जिससे वे समझ गए कि यह एक दुर्लभ स्कॉर्पियन फिश था।

​​इस मछली से डरते हैं इंसान​

नटक्रैकर बहुत खतरनाक है, लेकिन बहुत दुर्लभ है। ये मछलियों के आसपास तैराकी करना गैरकानूनी है। यह चार फीट लंबी मछली के दांत हूबहू इंसानी दांत की तरह हैं। इस मछली को पेसू भी कहा जाता है।

करोड़ों में बिकती है व्हेल की उल्टी​

फ्लोटिंग गोल्ड एक व्हेल मछली की उल्टी है। व्हेल मछली की उल्टी की कीमत हीरे और सोने से भी अधिक है। एम्बरग्रीस एक व्हेल मछली की उल्टी है। विशेषज्ञों ने इसे मल कहा, व्हेल के शरीर से निकलने वाला मल। एम्बरग्रीस को भी यौन समस्याओं के इलाज में उपयोग किया जाता है। यही कारण है कि इसकी बाजार कीमत करोड़ों में है। इसका इस्तेमाल खुशबूदार परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां भी करती हैं।

​​जहाज को हिला देती है ये मछली​

शार्क मछली को हर कोई जानता है। इन्हें दुनिया की सबसे खतरनाक मछलियों में से एक माना जाता है, उनके मजबूत जबड़े बड़े-बड़े जहाजों और नावों को काट सकते हैं। यदि कोई अपनी गलती से भी इनसे पाला पड़ जाए तो बचना मुश्किल है। ऐसी कई घटनाएं अक्सर देखा और सुना जाता है। शार्क समुद्री जीवों में सबसे अच्छी शिकारी है। 20 फीट की लंबाई और लगभग 2500 किलो वजन है।

​इंसानों का शिकार करने वाली मछली​

कॉन्गो टाइगर एक दुर्लभ मछली है, जो अफ्रीका के कॉन्गो नदी में पाई जाती है. ये इंसानों का शिकार करने में माहिर हैं और मगरमच्छों जैसे खतरनाक जानवरों को भी आसानी से खा जाती हैं। इनका वजन 400 किलोग्राम से भी अधिक माना जाता है।

​​40 साल तक जीवित रह सकती है यह मछली​

दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों में से एक है ब्लू फिन टूना। यह प्रशांत महासागर और उत्तरी ध्रुवीय समुद्रों में मिलता है। लेकिन प्रशांत महासागर में पाई जाने वाली सबसे बड़ी टूना मछली का नाम है 'ब्लूफिन टूना'। यह मछली प्रायः समुद्र की गहराईयों में तैरती है।

साथ ही, येलोफिन टूना, दुनिया की सबसे बड़ी टूना है, जिसका वजन लगभग 70 किलोग्राम होता है और समुद्र के अलग-अलग हिस्सों में पाया जाता है। जापान के टोक्यो में इस साल 212 किलो की मछली की कीमत 2 लाख 73 हजार डॉलर थी। भारतीय रुपये में इसका मूल्य लगभग 2 करोड़ 23 लाख 42 हजार रुपये से अधिक होगा। माना जाता है कि ब्लू फिन टूना मछली 200 किलो से भी ज्यादा वजन की हो सकती है और चालीस साल से ज्यादा जिंदा रह सकती है।