भारत के इन 5 रेल्वे स्टेशन पर महिलाएं ही संभालती है सारा काम, स्टेशन की सफाई से लेकर सुरक्षा तक की महिलाओं के कंधो पर होती है जिम्मेदारी

आज देश-विदेश में महिलाएं हर जगह अपना नाम रोशन कर रही हैं। बात चंद्रयान की करें या आदित्य L1 की महिलाएं हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं। अगर बार चंद्रयान की करें तो इसमें कुल 54 महिला इंजिनिर्स और....
 

आज देश-विदेश में महिलाएं हर जगह अपना नाम रोशन कर रही हैं। बात चंद्रयान की करें या आदित्य L1 की महिलाएं हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं। अगर बार चंद्रयान की करें तो इसमें कुल 54 महिला इंजिनिर्स और साइंटिस्ट ने मिलकर इस प्रोजेक्ट को सक्सेसफुल बनाया था।

बात रेलवे की करें तो देश में ऐसे पांच रेलवे स्टेशन है जहां की हर जिम्मेदारी महिलाओं ने अपने हाथों में ले रखी है। यहा हर एक काम के लिए महिलाओ की ड्यूटी लगी हुई है। 

ये भी पढ़िए :- काजल राघवानी के बदन को देख खेसारी लाल नही कर पाए खुद को कंट्रोल, लंगोट पहनकर करने लगे ये काम

मुंबई का माटुंगा रेलवे स्टेशन

मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन काफी अनोखा रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन की खास बात यह है कि यहां टिकट काउंटर से लेकर TTE तक सभी महिला कर्मचारी है। शुरुआत में यहां कुल 41 महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था।

जब यहां महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई तो इसको देखते हुए इसका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2018 में दर्ज किया गया।

जयपुर का गांधीनगर रेलवे स्टेशन

जयपुर, के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर भी महिलाओं की तैनाती है। यहां स्टेशन अधीक्षक से लेकर मुख्य टिकट कलेक्टर के पोस्ट पर महिलाओं का कब्जा है। साल 2018 में रेलवे की तरफ से यह फैसला लिया गया कि यहां हर एक पोस्ट पर महिलाओं की तैनाती हो।

नागपुर का अजनी रेलवे स्टेशन

ये देश का ऐसा तीसरा रेलवे स्टेशन है जहां सिर्फ महिलाओं की तैनाती की गई है। रेलवे की तरफ से महिला सशक्तिकरण को लेकर यह कदम उठाया गया है। यह मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन में है।

ये भी पढ़िए :- इसबार गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने के लिए नही होगी कोई प्रॉब्लम, रेल्वे चलाएगा पूरे देश में 9000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

अहमदाबाद का मणिनगर रेलवे स्टेशन

अहमदाबाद का मणिनगर देश का चौथा ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां का कार्यभार सिर्फ महिलाओं के कंधे पर है। यह स्टेशन पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आता है।

आंध्र प्रदेश का गुंटूर

दक्षिण मध्य रेलवे का गुंटूर रेलवे स्टेशन एक ऐसा रेलवे स्टेशन है। जहां सभी पोस्ट पर महिलाओं को तैनात किया गया है।