बिकानेर में जमीन धंसने से जुड़ी घटना पर आया बड़ा अपडेट, GSI की रिपोर्ट ने किया चौका देने वाला खुलासा

उत्तर भारत के सहजरासर गांव में भूमिगत जल के अंधाधुंध दोहन से उत्पन्न समस्याओं का एक गंभीर प्रभाव हाल ही में देखने को मिला। यहां 15 अप्रेल को अचानक जमीन धंसने से एक विशाल गड्ढा बन गया, जो कि 110 फीट गहरा...
 

उत्तर भारत के सहजरासर गांव में भूमिगत जल के अंधाधुंध दोहन से उत्पन्न समस्याओं का एक गंभीर प्रभाव हाल ही में देखने को मिला। यहां 15 अप्रेल को अचानक जमीन धंसने से एक विशाल गड्ढा बन गया, जो कि 110 फीट गहरा और 200 फीट व्यास का है।

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस घटना का मुख्य कारण अत्यधिक जल दोहन और अपर्याप्त बारिश के कारण भूजल रिचार्ज का न हो पाना है। जीएसआई की रिपोर्ट का इंतजार है। जिससे इस तरह की घटनाओं के रोकने के लिए और सही से समझने की कोशिश की जा सकेंगी।

इस बीच यह घटना भूमिगत जल संरक्षण और स्थायी जल प्रबंधन की आवश्यकता की और इशारा करती है। सरकार और समुदाय को मिलकर इस समस्या का समाधान खोजने की जरूरत है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

भूमिगत जल का सुखना एक गंभीर समस्या

सहजरासर गांव में घटित यह भूगर्भीय घटना क्षेत्र में भूमिगत जल के अत्यधिक दोहन की समस्याओं को उजागर करती है। जब भूजल अत्यधिक मात्रा में निकाला जाता है, तो जमीन के नीचे की मिट्टी खोखली हो जाती है और यह भूमि के धंसने का कारण बन सकती है।

इसके परिणामस्वरूप न केवल भूमि की उपजाऊ क्षमता प्रभावित होती है, बल्कि यह आसपास के इलाकों में भी जान-माल के नुकसान का खतरा बन सकता है।

धारा 144 लागू की

इस घटना के बाद सहजरासर सरपंच आशादेवी ने बताया कि स्थानीय पंचायत ने गड्ढे के पास कच्चा रास्ता बनाया है और भविष्य में इस गड्ढे को भरवाकर सड़क का पुनर्निर्माण करने की योजना है।

जमीन के धंसने के तुरंत बाद पुलिस और भू-विज्ञान विभाग की टीमों ने भी इस स्थल का दौरा किया और गड्ढे के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की।