Bihar ka Mausam: बिहार के इन 19 जिलों में आज हो सकती है अच्छी बरसात, जाने इस महीने कैसा रहेगा बिहार का मौसम

मॉनसून की सक्रियता कमजोर होने से झमाझम बारिश में कमी आई है। आज बिहार के उत्तरी भागों के 19 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा की संभावना हैं।
 

मॉनसून की सक्रियता कमजोर होने से झमाझम बारिश में कमी आई है। आज बिहार के उत्तरी भागों के 19 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा की संभावना हैं।

राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पटना में अधिकतम 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

मुजफ्फरपुर और भागलपुर का तापमान

वहीं, मुजफ्फरपुर में अधिकतम 34 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमन रह सकता है। अगर भागलपुर की बात करें तो आज यहां न्यूनतम 29 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

सितंबर में सामान्य वर्षा की संभावना

सितंबर में मॉनसून के रूठे रहने के कारण सामान्य बारिश की उम्मीद है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी पर झमाझम बारिश की प्रबल संभावना नहीं है।

बारिश की कमी के कारण इसका असर तापमान पर भी पड़ेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने से उमस व गर्मी बढ़ने की संभवना है।

कुछ जगहों पर छाए रहेंगे बादल

राज्य में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ हिमालय की तलहटी से गुजर रही है, जिसके प्रभाव से शनिवार को उत्तरी भागों के 19 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

आज कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बीते 24 घंटों के दौरान प​श्चिम चंपारण के त्रिवेणी में 29.3 मिलीमीटर, रोहतास के नौहट्टा में 9.8 मिलीमीटर एवं पटना के पालीगंज में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के बाकी क्षेत्रो का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। 31 अगस्त तक राज्य में बारिश की कमी 27 प्रतिशत दर्ज की गई।