रणवीर सिंह के फोन में किस नाम से सेव है दीपिका पादुकोण का नंबर, रणवीर का जवाब सुनकर आप भी करेंगे वाहवाही

सोशल मीडिया पर इन दिनों चारों ओर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के चर्चे हो रहे हैं जिसका कारण उनकी कोई आने वाली फिल्म नहीं बल्कि हाल ही में  करण जौहर के ‘कॉफी विद करण 7’ चैट शो में रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ पहुंचे हुए थे।
 

सोशल मीडिया पर इन दिनों चारों ओर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के चर्चे हो रहे हैं जिसका कारण उनकी कोई आने वाली फिल्म नहीं बल्कि हाल ही में  करण जौहर के ‘कॉफी विद करण 7’ चैट शो में रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ पहुंचे हुए थे।

जहां पर एक्टर से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल जवाब किए गए इसके चलते करण जौहर ने उनकी पोल तक मीडिया के सामने खोल कर रख दी। दरअसल शो के दौरान जब होस्ट करण जौहर ने रणवीर सिंह से उनकी पत्नी से जुड़े सवाल पूछे तो उनका जवाब हैरान कर देने वाला था।

गौरतलब है कि ‘कॉफी विद करण’ का सातवां सीजन हाल ही में शुरू किया गया है। वही इस शो में एक नया पैटर्न जोड़ा गया है जिसका नाम कॉफी बिंगो सेशन रखा गया है जिसमें स्टार से कुछ अटपटे सवालों के जवाब पूछे जाते हैं।

ऐसे में करण जौहर ने जब रणवीर सिंह से उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के बारे में कुछ पूछा तो रणवीर सिंह का जो जवाब था वह सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। असल में करण जौहर ने रणबीर से पूछा कि उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण का फोन नंबर अपने मोबाइल में किस नाम से सेव कर रखा है।

वहीं रणवीर सिंह ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने दीपिका का नंबर ‘बेबी’ नाम से सेव किया हुआ है और साथ ही उनके नाम के आगे एक छोटे बच्चे की इमोजी और पिंक हार्ट इमोजी लगा रखी है। इसके बाद करण जौहर ने रणवीर सिंह को बिंदास और क्यूट भी बताया।

शायद यही कारण है जो रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पर दीपिका के साथ कोई भी तस्वीर डालते हैं तो उसमें हेस्टैग के साथ बेबी जरूर ही लिखते हैं। उनका यह खासतौर पर उनकी पत्नी दीपिका के लिए ही है जिससे दोनों का प्यार साफ तौर पर है लगता है।

बात अगर रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में ‘जयेश भाई जोरदार’ फिल्म में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

लेकिन इन दिनों अभिनेता ‘सर्कस’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में व्यस्त हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आ रही है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।