Chanakya Niti: शादी के बाद पुरुष हर रोज भूलकर भी न करे ये काम, वरना जवानी में ही दिखने लगेगा बुढ़ापे का असर

इस भाग दौड़ भरी दुनिया में लोग अपने भोजन पर ध्यान नहीं देते, जिसके परिणामस्वरूप वे कुछ वर्षों बाद भुगतने को मजबूर होते हैं। अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने धर्म, संबंध, अर्थ, काम, मोक्ष, परिवार, रिश्ते, मर्यादा, समाज...
 

इस भाग दौड़ भरी दुनिया में लोग अपने भोजन पर ध्यान नहीं देते, जिसके परिणामस्वरूप वे कुछ वर्षों बाद भुगतने को मजबूर होते हैं। अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने धर्म, संबंध, अर्थ, काम, मोक्ष, परिवार, रिश्ते, मर्यादा, समाज और कई सिद्धांतों का उल्लेख किया है।

चाणाक्य ने महिलाओं और पुरुषों के बारे में बहुत कुछ कहा है। अपनी नीति में उन्होंने यह भी कहा कि कुछ काम करने से आप बुढ़ापे से लंबे समय तक बच सकते हैं। आइए जानें वो तीन गुण क्या हैं।

अधिक सफर से बचें

चाणाक्य कहता है कि जो लोग अपने जीवन में अधिक यात्रा करते हैं, वे जल्दी बूढ़े हो जाते हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि पर्याप्त भोजन और पर्याप्त नींद की कमी से लोग जल्द ही बूढ़े हो जाते हैं।

ऐसे में अधिक यात्रा करने पर सतर्क रहना चाहिए, नहीं तो आपको इसके परिणाम भुगतना पड़ सकता है। इसके बावजूद, लंबी दूरी की यात्रा करते समय स्वस्थ भोजन और पर्याप्त नींद लेना बहुत ज़रूरी होता है।

महिलाएं भी बूढ़ी हो जाती हैं

चाणाक्य नीति के अनुसार, महिलाओं पर बुढ़ापा हावी होता है अगर वे समय समय पर शारीरिक सुख प्राप्त करने में असमर्थ रहती हैं। महिलाओं को सुखी जीवन जीने के लिए 20 से 25 की उम्र में शादी करने के लिए अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

खूब मेहनत करें

चाणाक्य ने अपनी अंतिम बात में कहा कि बांध कर रखा गया घोड़ा जल्दी बूढ़ा हो जाता है। घोड़े भागते और दौड़ते हैं, लेकिन उसे बांधकर रखा जाए तो जल्दी बूढ़ा हो जाता है। ऐसे में लोगों को अपना जीवन बंधे हुए नहीं बिताना चाहिए, बल्कि भागने और दौड़ने का अभ्यास करना चाहिए।