दिल्ली में इस तारीख से हो सकती है गर्मी कि छुट्टियां, दिल्ली के स्कूलों का हॉलिडे कैलेंडर

एक लंबे और तनावपूर्ण परीक्षा सत्र के बाद, बच्चों के लिए आखिरकार वह समय आ गया है, जब वे अपनी पसंद की गतिविधियों में समय बिता सकते हैं। ये समय है गर्मी की छुट्टियों का जिसे हम 'समर वैकेशन' भी कहते हैं।
 

एक लंबे और तनावपूर्ण परीक्षा सत्र के बाद, बच्चों के लिए आखिरकार वह समय आ गया है, जब वे अपनी पसंद की गतिविधियों में समय बिता सकते हैं। ये समय है गर्मी की छुट्टियों का जिसे हम 'समर वैकेशन' भी कहते हैं। ये वो समय है, जब बच्चे अपनी सारी चिंताओं को भूलकर मौज-मस्ती में डूब जाते हैं।

ये छुट्टियां न सिर्फ आराम का समय होती हैं, बल्कि ये वह मौका भी होता है, जब बच्चे अपनी रुचियों को पहचान सकते हैं, नई चीजें सीख सकते हैं और अपने आस-पास के समाज से जुड़ सकते हैं।

दिल्ली सरकार ने दिया खुशखबरी का तोहफा

दिल्ली के बच्चों के लिए इस बार खुशियों की सौगात और भी खास है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार बच्चों को पूरे 51 दिन की छुट्टी मिलेगी, जो कि निस्संदेह एक लंबी और आनंदित अवधि है।

गर्मी की छुट्टियां की तिथियां और तैयारियां

दिल्ली में गर्मी की छुट्टियां 11 मई 2024 से शुरू होगी और 30 जून, 2024 तक चलेगी। इस दौरान बच्चों के पास अपनी रुचियों को तलाशने, नई चीजें सीखने और बेशक खूब सारी मस्ती करने का सुनहरा अवसर होगा।

हालांकि 28 से 30 जून के बीच शिक्षकों को विशेष कार्यों के लिए स्कूल जाने की आवश्यकता होगी। इस समय का उपयोग आने वाले शैक्षिक सत्र की तैयारियों में किया जाएगा।

दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी का वार्षिक कैलेंडर 2024-25

              छुट्टी का दिन           छुट्टी की तारीख        
      गणतंत्र दिवस (शुक्रवार)             26 जनवरी
      होली (सोमवार)             25 मार्च
      गुड फ्राइडे (शुक्रवार)             29 मार्च
      ईद-उल-फितर (गुरुवार)             11 अप्रैल
      राम नवमी (बुधवार)             17 अप्रैल
      महावीर जयंती (रविवार)             21 अप्रैल
      बुद्ध पूर्णिमा (गुरुवार)             23 मई
      ईद-उल-जुहा (बकरीद) (सोमवार)             17 जून
      मुहर्रम (बुधवार)             17 जुलाई
      स्वतंत्रता दिवस (गुरुवार)             15 अगस्त
      जन्माष्टमी (सोमवार)             26 अगस्त
      मिलाद-उन-नबी (सोमवार)             16 सितंबर
      गांधी जयंती (बुधवार)             2 अक्टूबर
      दशहरा (शनिवार)             2 अक्टूबर
      महर्षि वाल्मीकि जयंती (गुरुवार)             17 अक्टूबर
      दिवाली (गुरुवार)             31 अक्टूबर
      गुरु नानक जयंती (शुक्रवार)             15 नवंबर
      क्रिसमस (बुधवार)             25 दिसंबर

अन्य छुट्टियां भी हैं तैयार

दिल्ली के स्कूलों में इस वर्ष और भी छुट्टियां होंगी। ऑटम ब्रेक 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक और विंटर वैकेशन 1 जनवरी 2025 से लेकर 15 जनवरी 2025 तक निर्धारित हैं। इस तरह से बच्चों के पास पूरे वर्ष भर में विभिन्न अवसर होंगे, जब वे अपने शैक्षिक जीवन से कुछ समय निकालकर खुद के साथ और अपने परिवार के साथ खास समय बिता सकेंगे।